विदेश मंत्री एस जयशंकर की चीन को दो टूक

678 0

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दुशांबे में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक से इतर चीन के अपने समकक्ष वांग यी से मुलाकात की। यह मुलाकात लगभग एक घंटे चली। इस दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दो टूक शब्दों में चीन को कहा कि LAC पर एकतरफा बदलाव मंजूर नहीं है। विदेश मंत्री इस समय तजाकिस्तान में शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में हिस्सा लेने गए हैं। एससीओ की बैठक में चीन के विदेश मंत्री से बातचीत में LAC का भी मुद्दा उठा। चीन के विदेश मंत्री से एस जयशंकर ने कहा कि LAC पर पर शांति भारत-चीन के रिश्तों के लिए सबसे ज़रूरी है और यथास्थिति में इकतरफ़ा बदलाव भारत को मंज़ूर नहीं है।

विदेश मंत्री ने ट्वीट करके इस मुलाकात की जानकारी देते हुए कहा कि चीनी समकक्ष के साथ बातचीत पश्चिमी सेक्टर में एलएसी को लेकर लंबित मुद्दों पर केंद्रित थी। उन्होंने कहा कि रिश्तों में विकास के लिए जरूरी है कि सीमा पर पूरी तरह शांति बहाल की जाए। दोनों नेता सैन्य कमांडर्स के बीच जल्द बैठक आयोजित कराने पर सहमत हुए हैं।

वहीं, विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि विदेश मंत्री एस जयशंकर और चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने पूर्वी लद्दाख में एलएसी के मौजूदा हालात को लेकर विस्तृत रूप से विचारों को साझा किया और भारत-चीन के रिश्तों से जुड़े दूसरे मुद्दों पर भी चर्चा हुई है।

PM मोदी ने हिल स्टेशनों पर उमड़ रही भीड़ पर ऐतराज जताया; कहा- ऐसे ही आएगी तीसरी लहर

मुलाकात के दौरान विदेश मंत्री ने इस बात की भी याद दिलाई कि दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हुए थे कि मौजूदा हालात का लंबे समय तक बने रहना किसी भी पक्ष के हित में नहीं है। इसका रिश्ते पर नकारात्मक प्रभाव देखा जा सकता है। विदेश मंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि 1988 के बाद रिश्तों में विकास की नींव सीमा पर शांति रही है।

Related Post

UP Infrastructure

यूपी का इंफ्रास्ट्रक्चर बना मॉडल, दुनिया भर के निवेशक हुए कायल

Posted by - August 10, 2023 0
लखनऊ। गड्ढामुक्त सड़कें, एक्सप्रेस-वे का जाल, हाईवेज का निर्माण, बड़े शहरों से बेहतर कनेक्टिविटी, इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, डिफेंस कॉरिडोर, इंटरनेशनल और…
प्रज्ञा ठाकुर

प्रज्ञा ठाकुर का लोकसभा में विवादित बयान, गोडसे को बताया ‘देशभक्त’

Posted by - November 27, 2019 0
नई दिल्ली। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। बुधवार को लोकसभा में एक…
CM Yogi listened to the problems of 200 people.

घबराइए मत, हर समस्या का होगा प्रभावी समाधान : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Posted by - December 10, 2025 0
गोरखपुर। मंगलवार को गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गोरखनाथ मंदिर में रात्रि प्रवास करने के बाद बुधवार…
CM Yogi will leave for Singapore-Japan today

यूपी को ‘मैन्युफैक्चरिंग हब ऑफ इंडिया’ बनाने का मिशन, आज सिंगापुर-जापान रवाना होंगे सीएम योगी

Posted by - February 22, 2026 0
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों के उत्तर प्रदेश को ‘मैन्युफैक्चरिंग हब ऑफ इंडिया’ बनाने के लक्ष्य के साथ मुख्यमंत्री…