करण जौहर के घर हुई पार्टी के वायरल वीडियो पर बोले विकी कौशल

963 0

बॉलीवुड डेस्क। बीते दिनों करण जौहर के घर की हाउस पार्टी का वीडियो वायरल हुआ जिसके बाद सेलेब्स विवाद में आ गए थे। इसके बाद कई सेलेब्स पर ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। इसी बीच विक्की कौशल ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘जब इस पार्टी का वीडियो वायरल हुआ तो उसके अगले दिन मुझे अरुणाचल प्रदेश जाना था। मैं इंडियन आर्मी के साथ वहां की पहाड़ियों में था। वहां पर कोई नेटवर्क नहीं था। मुझे बिल्कुल भी खबर नहीं थी कि मैं पूरे देश का चरसी बन चुका हूं।’

ये भी पढ़ें :-‘चंद्रयान-2′ के लैंडर से संपर्क टूटने पर भावुक लता ने किए ये ट्वीट 

आपको बता दें इससे पहले करण जौहर ने इन आरोपों के बारे में कहा था, ‘विक्की कौशल तो उस समय डेंगू से उबर रहा था और वो गर्म पानी के साथ नींबू पी रहा था। वीडियो बनाने के 5 मिनट पहले मेरी मां वहां बैठी हुई थीं। यह इस तरह का परिवार है जहां खुशियां बांटी जाती हैं। जहां दोस्त एक साथ बैठकर अच्छा समय बिताते हैं।

ये भी पढ़ें :-बर्थडे स्पेशल: स्टाइल स्टेटमेंट के कारण हमेशा सुर्खियों छाई रहने वाली मीरा राजपूत 

जानकारी के मुताबिक विक्की ने आगे कहा, ‘मैं जब वापस मुंबई में अपने घर लौटा तो मैंने अपना ट्विटर चेक किया। एफआईआर, ओपन लेटर? मुझे लगा कि मेरे माता-पिता पर काफी असर होगा। वह न्यूज को फॉलो कर रहे थे। मैं अपने मम्मी-पापा के पास गया। मैंने देखा वह लोग मुस्कुरा रहे थे।’

Related Post

फिल्म ‘साहो’ समीक्षकों की उम्मीदों पर नहीं उतरी खरी, लेकिन दर्शकों का क्रेज अभी भी बरकरार

Posted by - September 3, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। प्रभास और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ‘साहो’ फिल्म समीक्षकों की उम्मीदों पर भले ही खरी नहीं उतरी हो…
सारा अली खान की तस्वीर वायरल

सारा अली खान की भाई इब्राहिम के साथ तस्वीर वायरल, फोटो कैप्शन पर चर्चा तेज

Posted by - April 26, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान सोशल मीडिया अक्सर सक्रिय रहती हैं। हाल ही में सारा ने अपने इंस्टाग्राम पर…