Sam Bahadur

विक्की ने सैम मानेकशॉ की बायोपिक के टाइटल की घोषणा

1101 0

मुंबई। मेघना गुलजार की अगली फिल्म में विक्की कौशल भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ (Sam Manekshaw) का किरदार निभाते नजर आएंगे। आज मानेकशॉ (Sam Manekshaw) के जयंती के अवसर पर विक्की ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी और साथ ही बायोपिक के टाइटल की घोषणा भी की।

फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ (Sam Manekshaw) की जयंती पर उन पर बन रही बायोपिक के टाइटल की घोषणा की गई है। बायोपिक का टाइटल ‘सैम बहादुर’ रखा गया। विक्की कौशल सैम बहादुर के किरदार में नजर आएंगे।

सैम मानेकशॉ (Sam Manekshaw)  के बायोपिक का टाइटल सैम बहादुर रखा गया। सैम मानेकशॉ, सैम बहादुर के नाम से लोकप्रिय थे, उनका जन्म 3 अप्रैल, 1914 को हुआ था। विक्की ने उनके जयंती पर उन्हें याद किया।

बता दें कि अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर टाइटल वीडियो शेयर किया है जिसमें गुलजार का वॉइसओवर सुनाई दे रहा है। गुलजार वीडियो में बोल रहे हैं, ‘कई नामों से पुकारे गएं, एक नाम से हमारे हुएं’ वीडियो में Sam बहादुर लिखा हुआ नजर आ रहा है।

बता दें कि सैम मानेकशॉ (Sam Manekshaw)  भारत के पहले फील्ड मार्शल थे। मानेकशॉ साल 1971 के भारत-पाकिस्तान युध्द के समय भारतीय सेना के आर्मी स्टाफ के चीफ थे जहां से उन्हें फील्ड मार्शल की रैंक के लिए प्रमोट किया गया और वह भारत के पहले फील्ड मार्शल बने थे।

Related Post

भोपाल: आश्रम 3 के सेट पर बजरंग दल ने की तोड़फोड़, प्रकाश झा पर फेंकी स्याही

Posted by - October 25, 2021 0
भोपाल। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रविवार शाम वेब-सीरीज आश्रम-3 के सेट में पथराव कर तोड़फोड़ की और इसके निर्माता…

इस अभिनेता पर चढ़ा पांच करोड़ रुपए का कर्ज, न चुकाने पर हुई तीन महीने की जेल

Posted by - December 1, 2018 0
नई दिल्ली। अभिनेता राजपाल यादव को दिल्ली उच्च न्यायालय ने तीन महीने की सजा सुनाई है। उन्हें पांच करोड़ का…