उपराष्ट्रपति ने बाबा विश्वनाथ और काशी के कोतवाल के दरबार में टेका मत्था

578 0

वाराणसी: देश के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू (Vice President M Venkaiah Naidu) ने शनिवार सुबह वाराणसी में बाबा विश्वनाथ (Baba vishvanath) और काशी (Kashi) के कोतवाल के दरबार में मत्था टेका। इस दौरान राज्यपाल आनंदी बेन पटेल उपस्थित रही।

सबसे पहले उपराष्ट्रपति अपने परिवार के साथ बरेका गेस्ट हाउस से निकले फिर उनके साथ काफिला तय समय से कुछ देरी से काशी विश्वनाथ ( Kashi vishvanath) धाम पहुंचा। मंदिर के प्रधान अर्चक ने विधि-विधान से पूजा करवाई। इस दौरान उपराष्ट्रपति ने लोक कल्याण और भारत के कल्याण के लिए बाबा से प्रार्थना की।

इसके बाद उन्होंने सपत्नीक बाबा के नव्य और दिव्य धाम को निहारा और काशी विश्वनाथ धाम की छटा देख अभिभूत नजर आए। उन्होंने साथ चल रहे अधिकारियों से इसकी जानकारी ली और कहा कि यह दृश्य अकल्पनीय है।

उपराष्ट्रपति ने कोतवाल कहे जाने वाले बाबा काल भैरव मंदिर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान महंत नवीन गिरी ने उनकी पूजा संपन्न कराई। उपराष्ट्रपति ने बाबा कालभैरव को परंपरानुसार तेल अर्पित किया और देश में सुख शांति की प्रार्थना की।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने भगवान हनुमान की 108 फीट की विशाल प्रतिमा का किया अनावरण

https://twitter.com/VPSecretariat/status/1515232407133523971?t=08uVjkfbHG1iE0CTZrhdzA&s=19

Related Post

Chardham Yatra

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

Posted by - May 23, 2026 0
देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) में इस वर्ष श्रद्धालुओं की भारी आस्था देखने को मिल रही है।…
Maha Kumbh 2025

महाकुंभ में होटल और धर्मशाला ही नहीं पेइंग गेस्ट फैसिलिटी का भी लाभ उठा सकेंगे श्रद्धालु

Posted by - November 7, 2024 0
प्रयागराज : महाकुंभ (Maha Kumbh) शुरू होने से पहले ही यहां पर आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की देखरेख में कोई…
AK Sharma

योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश नये भारत का नया चेहरा होगा: एके शर्मा

Posted by - December 23, 2022 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि  प्रधानमंत्री  के प्रयासों से एवं …