राम मंदिर

प्रयागराज में राम मंदिर मुद्दे पर VHP की धर्म संसद शुरू

1422 0

प्रयागराज। चल रहे कुंभ के दौरान राम मंदिर निर्माण का मुद्दा छाया हुआ है। इन सबके बीच विश्व हिंदू परिषद की धर्म संसद आज दोपहर एक बजे शुरू हो गई। संगम नगरी से साधु-संत एक सुर में मंदिर की आवाज बुलंद करने जा रहे हैं। धर्म संसद से पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख और यूपी के सीएम योगी के बीच आज सुबह मुलाकात हुई।

ये भी पढ़ें :-शशि थरूर के बयान को लेकर स्मृति ईरानी का पलटवार 

आपको बता दें अभी धर्मसंसद में सबरीमाला मंदिर पर अयोध्या जैसा आंदोलन चलाने का प्रस्ताव पास किया गया है। धर्मसंसद में श्री राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष और मणि रामदास जी छावनी के महंत नृत्य गोपाल दास पहुंचे हैं। वहीँ सर संघचालक मोहन भागवत धर्मसंसद में शामिल होने के बाद जय श्री राम के नारे लगने शुरू हो गए।

ये भी पढ़ें :-अवैध खनन मामले में ईडी ने लखनऊ में बी. चंद्रकला से की पूछताछ 

जानकारी के मुताबिक दो दिन तक चलने वाली धर्म संसद में देशभर के तकरीबन 5,000 साधु-संत जुटे  हैं। वीएचपी ने इसके लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां की हैं। इस आयोजन में वीएचपी और संघ के बड़े पदाधिकारी भी पहुंचे हैं।विहिप के पंडाल देर रात तक पूरे शिविर को लाल-पीले गेंदे के फूल से सजाने का काम जारी था। धर्म संसद में भाग लेने के लिए देश के कई अन्य राज्यों से भी संतों का विहिप के शिविर में पहुंचने का सिलसिला जारी है। धर्म संसद को लेकर मेला क्षेत्र में राजनीतिक हलचल भी तेज रही।

 

 

 

Related Post

CM Yogi reviewed the preparations for the Garhmukteshwar fairs.

गढ़मुक्तेश्वर और तिगरी मेले की तैयारियों का मुख्यमंत्री योगी ने लिया जायजा

Posted by - October 26, 2025 0
लखनऊ/गढ़मुक्तेश्वर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को हापुड़ जनपद के गढ़मुक्तेश्वर में लगने वाले वार्षिक कार्तिक पूर्णिमा मेले…
arvind kejriwal with farmers

Agriculture Law गतिरोध का 87वां दिन : यूपी के किसानों से मिले दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल

Posted by - February 21, 2021 0
नई दिल्ली।  दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने रविवार को विधानसभा…