Varun Dhawan

वरुण धवन ‘द मेंशन्स रिजॉर्ट’ में नताशा दलाल के साथ आज लेंगे सात फेरे

1301 0

मुंबई। बाॅलीवुड अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan)  अपनी गर्लफ्रेंड व फैशन डिजाइनर नताशा दलाल के साथ रविवार यानी 24 जनवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इनकी शादी की खबरें 2020 से ही चर्चा में थी, लेकिन देश में लगे लॉकडाउन के कारण उनकी शादी टल गई थी।

वहीं अब दोनों मुंबई के अलीबाग स्थित ‘द मेंशन्स रिजॉर्ट’ में रविवार यानी 24 जनवरी को शादी करने जा रहे हैं। इस आलीशान रिजॉर्ट में दोनों की शादी की तैयारियां काफी जोरों-शोरों से चल रही हैं। इस शादी में करीबी रिश्तेदारों के अलावा फिल्म जगत की कई नामी हस्तियां भी शामिल होगी।

ब्लू स्विमसूट में सारा अली खान शेयर ने की तस्वीरें, फैंस हुए क्रेजी

रिपोर्ट्स के अनुसार कई फिल्मी हस्तियां इस शादी सामरोह में शामिल होने के लिए शनिवार से ही पहुंचना शुरू हो गईं हैं। वरुण धवन ने फिल्‍म मेकर करण जौहर के टीवी शो ‘कॉफी विद करण’ में नताशा दलाल के साथ अपने रिलेशनशिप की बात कबूल की थी। नताशा ने एक बार कहा था कि दोनों एक-दूसरे को तब से जानते हैं। जब वे एक साथ स्कूल में थे।

वरुण और नताशा को अक्सर कई पार्टियों और इवेंट में साथ देखा जाता है। नताशा दलाल फैशन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, एनवाईसी से ग्रेजुएट हैं। नताशा ने 2013 में अपना फैशन लाइन नताशा दलाल लेबल खोला है। वहीं वरुण धवन (Varun Dhawan)  फिल्म जगत के जाने-माने अभिनेता हैं।

Related Post

दीपिका पादुकोण

दीपिका बोलीं-मेरे प्यार और नफरत के रिश्ते ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है, ‘डिप्रेशन गंभीर बीमारी’

Posted by - January 21, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को अपनी फिल्म छपाक से जैसी उम्मीदें थी, उतना तो कमाल नहीं कर पाई है,…
एवेंजर्स एंडगेम

एवेंजर्स एंडगेम फिल्म ने भारत में तोड़ा रिकॉर्ड, पहले दिन कमाए इतने करोड़

Posted by - April 27, 2019 0
एंटरटेनमेंट डेस्क । एवेंजर्स एंडगेम को लेकर दुनियाभर में क्रेज बना हुआ है. ये इसलिए भी क्योंकि ये एवेंजर्स सीरीज…