Vandana started working in soft toys after taking training under ODOP.

झांसी की वंदना के सपनों को ODOP ने लगाए पंख, IITF में लगाएंगी सॉफ्ट टॉयज की प्रदर्शनी

127 0

झांसी। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देशन और उत्साहवर्धन ने उत्तर प्रदेश सहित देशभर के बहुत सारे उद्यमियों को आत्मनिर्भरता का रास्ता दिखाने के साथ ही उनके सपनों को भी पंख लगाया है। झांसी की वंदना चौधरी (Vandana) भी इसकी एक मिसाल हैं। वंदना ने ओडीओपी (ODOP) के तहत चार साल पहले प्रशिक्षण लेकर सॉफ्ट टॉयज का काम शुरू किया था। देश के कई शहरों में अपने ओडीओपी उत्पाद को प्रदर्शित कर चुकी वंदना अब 14 नवंबर से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होने जा रहे इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाएंगी। वंदना के अलावा झांसी का प्रतिष्ठित वैद्यनाथ समूह और महाविद्या ई कॉमर्स भी इस ट्रेड फेयर में हिस्सा लेगा।

आर्थिक और समाजिक रूप से वंचित तबके से ताल्लुक रखने वाली वंदना चौधरी (Vandana) ने 2021 में ओडीओपी (ODOP) के अंतर्गत उद्योग विभाग के माध्यम से सॉफ्ट टॉयज बनाने का प्रशिक्षण हासिल किया। वंदना को इस प्रशिक्षण के बाद एक सिलाई मशीन निःशुल्क प्रदान की गयी। इसके बाद वंदना ने सॉफ्ट टॉयज बनाने और बेचने का काम शुरू किया, जिससे आजीविका की स्थिति बेहतर हुई।

प्रयागराज, हरिद्वार सहित कई स्थानों पर आयोजित प्रदर्शनी में वंदना (Vandana) ने अपने द्वारा बनाए गए सॉफ्ट टॉयज का प्रदर्शन किया। वंदना अब अपने सॉफ्ट टॉयज को इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में प्रदर्शित करने जा रही हैं।

झांसी से वंदना (Vandana) के सॉफ्ट टॉयज के अलावा अन्य उद्यमियों की भी इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में भागीदारी रहेगी। आयुर्वेद के प्रतिष्ठित समूह वैद्यनाथ, शजर सिल्वर ज्वैलरी बनाने वाले महाविद्या ई-कॉमर्स की भी इस ट्रेड शो में हिस्सेदारी रहेगी। झांसी के उपायुक्त उद्योग मनीष चौधरी ने बताया कि इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में झांसी के उद्यमियों की भागीदारी रहेगी।

Related Post

CM Yogi

भारत की जो सीमा राम और कृष्ण ने तय की थी वही आज भी है : सीएम योगी

Posted by - January 12, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम और लीलाधारी भगवान श्री कृष्ण ने…
President

राष्ट्रपति ने अपने पैतृक घर को बनाया मिलन केंद्र, गरीब बेटियों की होगी शादियां

Posted by - June 3, 2022 0
कानपुर देहात: राष्ट्रपति (President) बनने के बाद महामहिम रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind) शुक्रवार दूसरी बार अपने पैतृक गांव परौंख पहुंच…
CM Yogi

योगी राज में 222 दुर्दांत अपराधियों का एनकाउंटर, 142 अरब से अधिक की संपतियां जब्त

Posted by - March 17, 2025 0
लखनऊ। यूपी में योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Government) की अपराध को लेकर अपनाई गई जीरो टॉलरेंस नीति से आठ वर्षों…