वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राकेश अस्थाना बनाए गए दिल्ली पुलिस चीफ

653 0

गुजरात कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राकेश अस्थाना को मंगलवार को दिल्ली पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया। अस्थाना को उनके सेवानिवृत्ति से चार दिन पहले यह पदभार दिया गया है।वे 31 जुलाई, 2022 तक दिल्ली पुलिस के आयुक्त होंगे।गृह मंत्रालय के आदेश के अनुसार, फिलहाल अस्थाना तत्काल प्रभाव से दिल्ली पुलिस आयुक्त का कार्यभार संभालेंगे।

2018 में सीबीआई के तत्कालीन निदेशक आलोक वर्मा से उनका विवाद हुआ था और दोनों ने एक दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे।अस्थाना पर आरोप था कि मोइन कुरैशी मामले में एक संदिग्ध को राहत देने के लिए उन्हें  2.95 करोड़ का भुगतान किया गया था।

राकेश अस्थाना जो 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं जो अभी बीएसएफ के डीजी और एनसी बी के चीफ हैं।  उन्हें अब दिल्ली पुलिस का नया कमिश्नर बनाया गया है राकेश अस्थाना वही अधिकारी हैं जिनके निगरानी में सुशांत सिंह रिया चक्रवर्ती ड्रग्स कनेक्शन मामले में दो FIR दर्ज की गई थी।  इसके पहले राकेश अस्थाना सीबीआई में स्पेशल डायरेक्टर भी रह चुके हैं और सूरत कमिश्नर रहते हुए उन्होंने आसाराम संत मामले में एक महत्वपूर्ण जांच अपनी निगरानी में शुरू करी थी, जिसमें आसाराम और उसके बेटे की गिरफ्तारी भी की गई थी।

असम-मिजोरम सीमा संघर्ष: मीडिया खामोश है क्योंकि ये सब मजबूत PM के रहते हुए हो रहा- रवीश कुमार

राकेश अस्थाना ने बीएसएफ में रहते कई बड़े ऑपरेशन को लीड किया ह। इसके अलावा दिल्ली मुंबई और देश के कई राज्यों में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की कमान संभालते हुए कई बड़े ऑपरेशन किए हैं।  बता दें कि हाल में ही सीबीआई डायरेक्टर के नाम पर भी राकेश अस्थाना की चर्चा थी।  खास बात ये है कि एसएस जोग और अजयराज शर्मा के बाद राकेश अस्थाना तीसरे पुलिस कमिश्नर हैं जो यूटी कैडर के बाहर के अधिकारी हैं।

Related Post

cm yogi

बेटियों के साथ खिलवाड़ सहन नहीं: योगी आदित्यनाथ

Posted by - January 22, 2026 0
सोनीपत/लखनऊ : गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने लव जिहाद, अवैध धर्मांतरण तथा राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों…
CM Dhami

जलापूर्ति की कार्य योजना आगामी 30 वर्षों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बनाई जाए: मुख्यमंत्री

Posted by - April 3, 2025 0
देहरादून। आगामी 30 साल की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए राज्य में जलापूर्ति के लिए कार्ययोजना बनाई जाए। वर्षा…
CM Vishnu Dev Sai

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य सेवा प्रदायगी में रच रहा नए प्रतिमान : सीएम साय

Posted by - April 29, 2025 0
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवा प्रदायगी के…