online class

उत्तराखंड सरकार का फैसला प्रदेश में दो अगस्त से खुलेंगे कक्षा छह से 12वीं तक के सभी स्कूल

1176 0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज मंगलवार को कैबिनेट बैठक संपन्न हुई। बैठक में शिक्षा, राजस्व, वित्त विभाग समेत विभिन्न विभागों के 11 प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में फैसला लिया गया कि दो अगस्त से प्रदेश में कक्षा छह से 12वीं तक के सभी स्कूल खोले जाएंगे। कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए स्कूल शत प्रतिशत क्षमता के साथ खोले जा सकेंगे। बता दें कि कक्षा छह से आठ तक के स्कूल कोरोनाकाल में मार्च 2020 से बंद हैं।

शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने कैबिनेट निर्णय की जानकारी देते हुए बताया कि उच्च न्यायालय के निर्देश पर परिवहन निगम के कार्मिकों को तीन माह का वेतन (51 करोड़ 24 लाख) देने के लिए मुख्यमंत्री को निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया गया है।

प्रदेश में कोविड की वजह से मार्च 2020 में स्कूलों को बंद किया गया था। इसके बाद बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए नवंबर वर्ष 2020 में 10 वीं एवं 12 वीं के छात्र-छात्राओं के लिए स्कूल खुले, लेकिन कोविड के मामले बढ़ने की वजह से अप्रैल 2021 से स्कूलों को फिर से बंद कर दिया गया। यहां तक की 10 वीं एवं 12 वीं की बोर्ड परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई।

असम-मिजोरम सीमा संघर्ष: आरजेडी बोली- जहां जहां भाजपा जाएगी, भाई को भाई से लड़ाएगी

इस बीच कुछ स्कूलों की ओर से 6 से 8 वीं कक्षा के बच्चों को एमडीएम एवं स्कूल ड्रेस सहित विभिन्न कारणों से स्कूलों में बुलाया गया था, लेकिन नियमित रूप से कक्षाएं नहीं चली। अब कैबिनेट की बैठक में दो अगस्त से कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं के लिए स्कूल खोलने का निर्णय लिया गया है।

Related Post

CM Dhami took a holy dip in Maha Kumbh

महाकुंभ में धामी ने लगाई पवित्र डुबकी, श्रवण रूप में दिखे मुख्यमंत्री

Posted by - February 10, 2025 0
प्रयागराज/देहारादून। प्रयागराज महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh) में जहां करोड़ों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री…
CM Dhami

जन-धन योजना से सामाजिक व आर्थिक रूप से पिछड़े लोग भी मुख्य धारा में शामिल हुए : धामी

Posted by - August 28, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने जन-धन योजना के एक दशक सफलता पूर्वक पूरा होने पर प्रसन्नता व्यक्त…
Panchayat Election

राज्य के 12 जनपदों में त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनावों के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना की जारी

Posted by - June 21, 2025 0
देहारादून: राज्य के 12 जनपदों (जनपद हरिद्वार को छोड़कर) में त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन (Panchayat Election) के लिए राज्य…
CM Dhami paid tribute to Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shastri

सीएम धामी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन

Posted by - October 2, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गांधी जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का स्मरण…