उत्तराखंड मे 20 और 21 अगस्त को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का दौरा तय

653 0

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जेपी नड्डा का उत्तराखंड दौरा तय हो गया है। वे आगामी 20 व 21 अगस्त को उत्तराखंड में रहेंगे। पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष का देहरादून प्रवास का प्रोग्राम बन गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि जेपी नड्डा 20 अगस्त को सुबह 10 बजे जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। भानियावाला, छिद्दरवाला, नेपाली फार्म, रायवाला में भव्य स्वागत होगा। नड्डा भूपतवाला स्थित एक होटल में रुकेंगे।इसी होटल में पार्टी के सारे कार्यक्रम होंगे।

बैठक पहले दिन प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, मोर्चों के अध्यक्ष और महामंत्रियों के साथ करेंगे। उस दिन शाम चार बजे सांसद, विधायक और मंत्रियों के साथ मीटिंग करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष और उनके महामंत्रियों के साथ अलग से मीटिंग होगी। 21 अगस्त को रायवाला में नड्डा पूर्व सैनिकों के साथ संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे। वह जिलाध्यक्ष, नगर निगम, डीसीबी अध्यक्षों के साथ मीटिंग करेंगे। वह शाम को हरिद्वार में साधु-संतों से मुलाकात करेंगे।

देशमुख के खिलाफ CBI जांच के आदेश को चुनौती देने वाली उद्धव सरकार की याचिका SC ने की खारिज

मुख्यमंत्री और केंद्रीय राज्य मंत्री कुमाऊं मंडल से बनाने के बाद भी भाजपा के दिग्गजों का कुमाऊं की सियासत पर फोकस बना हुआ है। रामनगर में चिंतन बैठक के बाद अब 70 विधानसभाओं के पूर्णकालिकों की कार्यशाला तक के कार्यक्रम भी कुमाऊं में कराने की तैयारी है। इससे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का हल्द्वानी में एक बड़ा आयोजन कराकर पार्टी अपने पक्ष में चुनावी वातावरण बनाने की तैयारी में है।

Related Post

AK Sharma

सौर ऊर्जा पर्यावरण संरक्षण में सहायक और आर्थिक रूप से लोगों के लिए फायदेमंद: एके शर्मा

Posted by - December 3, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने मंगलवार को मऊ जनपद में पीएम…

पीएम मोदी और बोरिस जानसन ने वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट, अफगानिस्तान समेत कई मुद्दों पर की चर्चा

Posted by - October 12, 2021 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जानसन से  सोमवार को टेलीफोन पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने ब्रिटेन…
FDA becomes alert on the quality of packaged drinking water

पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर और ठंडे पेय पदार्थों की गुणवत्ता व भंडारण में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई – डॉ. आर. राजेश कुमार*

Posted by - May 15, 2025 0
गर्मियों में तापमान में तेज़ी से वृद्धि और पर्यटन सीजन की शुरुआत को देखते हुए उत्तराखंड खाद्य सुरक्षा एवं औषधि…