उत्तराखंड मे 20 और 21 अगस्त को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का दौरा तय

719 0

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जेपी नड्डा का उत्तराखंड दौरा तय हो गया है। वे आगामी 20 व 21 अगस्त को उत्तराखंड में रहेंगे। पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष का देहरादून प्रवास का प्रोग्राम बन गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि जेपी नड्डा 20 अगस्त को सुबह 10 बजे जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। भानियावाला, छिद्दरवाला, नेपाली फार्म, रायवाला में भव्य स्वागत होगा। नड्डा भूपतवाला स्थित एक होटल में रुकेंगे।इसी होटल में पार्टी के सारे कार्यक्रम होंगे।

बैठक पहले दिन प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, मोर्चों के अध्यक्ष और महामंत्रियों के साथ करेंगे। उस दिन शाम चार बजे सांसद, विधायक और मंत्रियों के साथ मीटिंग करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष और उनके महामंत्रियों के साथ अलग से मीटिंग होगी। 21 अगस्त को रायवाला में नड्डा पूर्व सैनिकों के साथ संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे। वह जिलाध्यक्ष, नगर निगम, डीसीबी अध्यक्षों के साथ मीटिंग करेंगे। वह शाम को हरिद्वार में साधु-संतों से मुलाकात करेंगे।

देशमुख के खिलाफ CBI जांच के आदेश को चुनौती देने वाली उद्धव सरकार की याचिका SC ने की खारिज

मुख्यमंत्री और केंद्रीय राज्य मंत्री कुमाऊं मंडल से बनाने के बाद भी भाजपा के दिग्गजों का कुमाऊं की सियासत पर फोकस बना हुआ है। रामनगर में चिंतन बैठक के बाद अब 70 विधानसभाओं के पूर्णकालिकों की कार्यशाला तक के कार्यक्रम भी कुमाऊं में कराने की तैयारी है। इससे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का हल्द्वानी में एक बड़ा आयोजन कराकर पार्टी अपने पक्ष में चुनावी वातावरण बनाने की तैयारी में है।

Related Post

Anand Bardhan

मुख्य सचिव ने प्रदेश में पीएम प्रगति की तर्ज पर स्टेट प्रगति शुरू किए जाने के दिए निर्देश

Posted by - December 29, 2025 0
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने सोमवार को सचिवालय में पीएम प्रगति के अंतर्गत योजनाओं की समीक्षा की। मुख्य…

पश्चिम बंगाल के गवर्नर के साथ दिखा वैक्सीन स्कैम करने वाला आरोपी, TMC बोली- इस्तीफा दें धनखड़

Posted by - July 2, 2021 0
पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने राज्यपाल जगदीप धनखड़ पर टीकाकरण घोटाले की साजिश रचने का आरोप लगाया है।…
CM Yogi

लखनऊ को शीघ्र देने जा रहे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर: सीएम योगी

Posted by - December 6, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को लखनऊ में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित किया। लखनऊ वासियों को 1883…
CM Yogi

किसानों की जरूरत प्राथमिकता, खाद आपूर्ति की हर स्तर पर मॉनीटरिंग हो: मुख्यमंत्री

Posted by - July 14, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में खरीफ सीजन के दृष्टिगत किसानों को आवश्यक…