CM Dhami

उत्तराखंड की बारानी कृषि परियोजना को मिली मंजूरी, सीएम धामी ने दी जानकारी

181 0

देहारादून। उत्तराखंड की बारानी कृषि परियोजना (Rainfed Agriculture Project) को मंजूरी मिली गई है। इस संबंध में राज्य के मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने एक्स पर एक पोस्ट में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 1148 करोड़ रुपए की लागत वाली इस योजना की अवधि 6 साल होगी।

मुख्‍यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि उत्तराखंड जलवायु अनुकूल बारानी कृषि परियोजना (Rainfed Agriculture Project) के तहत कृषकों की आय में वृद्धि करने, फसलों की उत्पादकता में वृद्धि, वृक्षारोपण एवं मृदा अपरदन रोकथाम जैसे विभिन्न कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 1148 करोड़ रुपए की लागत वाली इस योजना की अवधि 2024 से 2030 तक होगी।

उन्होंने बताया कि साथ ही राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में उच्च मूल्य फसल उत्पादन के कृषि कलस्टरों एवं एग्री बिजनेस ग्रोथ सेंटर की स्थापना भी की जाएगी। हमारी सरकार अन्नदाताओं के उत्थान हेतु संकल्पित होकर कार्य कर रही है।

पर्यावरण संरक्षण के लिए डिजिटल डिपॉजिट रिफन्ड सिस्टम का शुभारंभ महत्वपूर्ण कदम: मुख्यमंत्री

एक अन्य पोस्ट में धामी ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट ने आज ‘एग्रीकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड’ के विस्तार को मंजूरी दी है ताकि अधिक कृषि परियोजनाओं का समर्थन किया जा सके और कृषि उत्पादकता को बढ़ावा दिया जा सके।

Related Post

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता का अंतिम संस्कार

आश्वासन पर उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता का परिवार माना, गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार

Posted by - December 8, 2019 0
उन्नाव। उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता को तनाव के माहौल और भारी संख्या में तैनात पुलिस बल के बीच रविवार दोपहर को…
PM Modi

यह ऐतिहासिक दीपावली, हमारे राम एक बार फिर अपने घर आए हैंः पीएम मोदी

Posted by - October 29, 2024 0
लखनऊ : नौवें आयुर्वेद दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने धनतेरस व धन्वंतरि जयंती की शुभकामना…
JP NADDA

असम : नड्डा बोले- यह चुनाव असम की संस्कृति की रक्षा, सुरक्षा और समृद्धि का चुनाव

Posted by - March 22, 2021 0
डिब्रूगढ़। असम विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी आक्रामक मूड में है। सत्ता पर काबिज होने के लिए बीजेपी…