मेरिट होल्डर नाजिया

उत्तराखंड हाईस्कूल परीक्षा की मेरिट होल्डर नाजिया ने चुनौतियों को मेधा से हराया

1051 0

देहरादून। अगर आपके मन में कुछ करने का जुनून हो तो कोई भी बाधा आड़े नहीं आती है। बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाली नाजिया ने कड़ी मेहनत के बल पर उत्तराखंड हाईस्कूल में मेरिट सूची में जगह बनाकर माता-पिता का नाम रोशन किया है।

माता-पिता की बीमारी और गरीबी को मात देकर नाजिया ने हासिल किया ये मुकाम 

मदर कॉलोनी महेशपुरा निवासी अशफाक एक दुकान पर मोटर मैकेनिक हैं। छह महीने पूर्व उन्हें लकवा हो गया, जबकि पत्नी शबनम तीन वर्षों से रीढ़ की हड्डी के रोग से ग्रस्त हैं। आय का कोई स्रोत नहीं होने के कारण परिवार के आगे आर्थिक संकट खड़ा हो गया। बड़े पुत्र आसिफ को 12वीं, छोटे पुत्र तालिब को 10वीं के बाद बीच में ही पढ़ाई छोड़नी पड़ी। दोनों पार्लर और फर्नीचर की दुकान पर कामकर परिवार पाल रहे हैं।

प्रधानाचार्य अजय शंकर कौशिक ने नाजिया की प्रतिभा को देखते हुए शुल्क माफ कर दिया था

भाईयों ने नाजिया को दो वर्ष पूर्व जीबी पंत इंटर कॉलेज में प्रवेश दिलाया। प्रधानाचार्य अजय शंकर कौशिक ने नाजिया की प्रतिभा को देखते हुए शुल्क माफ कर दिया था।

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद हुए 47 साल के, पढ़ें अब तक का सफर

बुधवार को जब रिजल्ट आया और नाजिया ने 93.40 फीसदी अंक हासिल कर मेरिट में 24वीं जगह बनाई तो परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। छात्रा की उपलब्धि से गदगद प्रधानाचार्य कौशिक ने नाजिया की हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया है।

नाजिया बताती हैं कि वर्ष 2019 देहरादून में राज्य स्तर पर हुई गायन प्रतियोगिता में वह प्रथम स्थान और संस्कृत श्लोकोच्चारण में भी प्रथम स्थान हासिल कर चुकी हैं।

नाजिया को हिंदी, उर्दू और अंग्रेजी के साथ संस्कृत भाषा में भी  है महारथ हासिल

नाजिया को हिंदी, उर्दू और अंग्रेजी के साथ संस्कृत भाषा में भी महारथ हासिल है। गायन में संगीत शिक्षिका शिल्पी चतुर्वेदी और संस्कृत में शिक्षक जगदीश पांडेय ने सहयोग किया है।

Related Post

महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन सिफारिश !

महाराष्ट्र सरकार पर अब तक कोई फैसला नहीं, राष्ट्रपति शासन की सिफारिश

Posted by - November 12, 2019 0
मुंबई। महाराष्ट्र राजभवन प्रदेश नई सरकार के गठन में किसी भी दल द्वारा पर्याप्त संख्या जुटाने में विफल होता देख।…
आशुतोष टण्डन

शंकरपुरवा द्वितीय वार्ड के तालाब का सौन्दर्यीकरण कार्य छह माह में करें पूर्ण : आशुतोष टण्डन

Posted by - March 4, 2020 0
लखनऊ। शंकरपुरवा द्वितीय वार्ड के गायत्रीपुरम् में स्थित नगर निगम, लखनऊ की भूमि पर तालाब के सौन्दर्यीकरण एवं संरक्षण कार्य…
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने बनबसा में सनिया नाले की सफाई के लिए दिए आदेश, एक घंटे के भीतर काम शुरू

Posted by - May 11, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को बनबसा क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवीपुरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण…