CM Dhami

निवेशकों के लिए उत्तराखंड बना आकर्षक स्थान: सीएम धामी

330 0

देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि उत्तराखंड निवेशकों के लिए आकर्षक और पसंदीदा निवेश का स्थान बन गया है। देश-विदेश से बड़ी संख्या में उद्योग समूह राज्य में निवेश के लिए इच्छुक हैं। अभी तक समिट से पहले 22 हजार के प्रस्ताव आए हैं।

शनिवार को नई दिल्ली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने पत्रकारों से बातचीत में अपने दिल्ली दौरे का जिक्र किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि कुछ केन्द्रीय मंत्रियों से राज्य में बिजली से संबंधित प्रस्ताव को लेकर अनुरोध करना है। इसके अलावा दिसंबर माह में आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के संबंध में उद्योग समूह, संगठन और उद्योपतियों के साथ भेंट कार्यक्रम है।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने बताया कि उत्तराखंड आज निवेशकों के लिए आकर्षक स्थान बन गया है। राज्य में निवेश को लेकर उद्योग जगत आने को तैयार है। इसी के तहत दिसंबर माह में इंवेस्टर्स समिट आयोजित की जा रही है। इस यात्रा में उद्योग समूह और अन्य संगठन जो लगातार उद्योग के क्षेत्र में निवेश के लिए विभिन्न क्षेत्रों में जाने के लिए प्रेरित करते हैं, उनके साथ बैठक है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने बताया कि उत्तराखंड सरकार उद्योग, एमएसएमई, पर्यटन, हाइड्रो, सौर उर्जा नीति को संशोधित कर निवेश के सरल और सुविधाजनक बनाया है। बहुत सारा विचार करने बाद सबसे अच्छा रास्ता निकालने के लिए काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समिट को लेकर उद्योग समूह के साथ बातचीत के बाद आए सुझाव को अमल में लाया है। यहां के अलावा अन्य स्थान पर बातचीत कर निवेश के बेहतर रास्ते निकालेंगे।

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने 2.5 लाख करोड़ के निवेश लक्ष्य पर कहा कि अभी तक 22 हजार करोड़ के प्रस्ताव आ चुके हैं, जिनकी ग्राउंडिंग होनी है। उससे लगता है कि हमारे पास बड़ी संख्या में उद्योग समूह आने वाल हैं। निवेश के लिए आए प्रस्ताव को पहले से ग्राउंडिंग की जाएगी।

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने बागेश्वर उपचुनाव के सवाल पर कहा कि यह चुनाव असमय आया है। चंदन राम दास चार बार से चुनाव जीतते आ रहे थे। उन्होंने उस क्षेत्र के दास बनकर हमेशा सेवा की थी। वे विकास को धरातल पर उतारा। उनके समय के छूट प्रस्तावित काम को स्वीकृत किया गया है। उनकी पत्नी पार्वती दास के अपने पति के अधूरे कामों को पूरा करने का संकल्प लिया है। अनेक लोग दूसरे पार्टी से भाजपा में शामिल हो रहे हैं, इसलिए उपचुनाव में मुकाबला नहीं एकतरफा है। चुनाव में बड़ी जीत होगी।

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने कहा कि इस वर्ष आपदा की स्थिति बहुत ज्यादा है। मानसून प्रारंभ से ज्यादा सक्रिय हुआ है। जनहानि के साथ सड़कें, पुल और कृषि, आवास के अलावा पशुहानि हुई है। केन्द्र की टीम आई है और आकलन किया जा रहा है। प्रभावितों के बीच जाकर उनके समस्याओं को दूर करने के लिए सरकार काम कर रही है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने राहुल गांधी पर कहा कि पिछली बार भी वो अमेठी से चुनाव लड़े थे और उसका परिणाम उन्होंने देखा है, इस बार वे वैसी गलती नहीं करेंगे।

Related Post

Draupadi Murmu

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जनजातीय गौरव दिवस 2025 समारोह में हुईं शामिल

Posted by - November 20, 2025 0
सरगुजा में जनजातीय गौरव दिवस 2025 (Tribal Cultural Heritage) के अवसर पर पीजी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सांस्कृतिक समारोह…
CM Dhami

सीएम धामी ने राज्यपाल से भेंट कर दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

Posted by - February 1, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से शिष्टाचार भेंट कर…
हेमंत सोरेन

झारखंड विधानसभा चुनाव: हेमंत सोरेन बोले-कमर के नीचे वार करना मेरा उसूल नहीं

Posted by - November 27, 2019 0
रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्षी गठबंधन के मुखिया हेमंत सोरेन ने कहा कि वह राजनीतिक गुणा-भाग में यकीन…

कृषि कानून इतना अच्छा है तो भाजपा का कोई मंत्री बिना सुरक्षा सिंघु बॉर्डर जाकर दिखाए – मनीष तिवारी

Posted by - July 18, 2021 0
पंजाब में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जारी हैं, मोदी सरकार द्वारा पास किया गया कृषि कानून प्रदेश की राजनीति का…