Yogi

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने योगी आदित्यनाथ को दी बधाई

504 0

लखनऊ: राजधानी लखनऊ (Lucknow) स्थित भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी अंतरराष्ट्रीय इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को आयोजित भव्य समारोह में योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री (Chief Minister) पद और गोपनीयता की शपथ ली। योगी राज 2.0 में मुख्यमंत्री के अलावा 52 मंत्रियों को शपथ ग्रहण कराया गया।

नई सरकार में केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक उपमुख्यमंत्री बनाए गए हैं। नए मंत्रिमंडल में कुल 18 कैबिनेट, 14 स्वतंत्र प्रभार और 20 राज्य मंत्री शामिल किए गए हैं। 2022 विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रति महिलाओं के भारी सहयोग-समर्थन को देखते हुए योगी मंत्रिमंडल में 05 महिलाओं को भी जगह दी गई है।

इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री ने योगी आदित्यनाथ को दी बधाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश के प्रोटेम स्पीकर बने बीजेपी विधायक रमापति शास्त्री

मुख्यमंत्री ने योगी आदित्यनाथ को बधाई देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में विकास के नये आयाम प्राप्त करेगा। पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश सरकार के नव नियुक्त मंत्रीमण्डल के सदस्यों को भी शुभकामनायें दी।

यह भी पढ़ें : 25,000 ट्वीट के बाद YouTube ने WION को किया अनब्लॉक

Related Post

Channaram Kalika temple

प्राचीन चन्नाराम कालिका मंदिर का होगा पुनरोद्धार, श्रद्धालुओं ने एके शर्मा का किया धन्यवाद

Posted by - September 18, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील क्षेत्र के…
स्मृति ईरानी

डिग्री विवाद पर बोलीं स्मृति – ‘अमेठी में कांग्रेस को और मुश्किल होगी’

Posted by - April 12, 2019 0
अमेठी। बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी के डिग्री विवाद पर कांग्रेस के हमले के बाद केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर पलटवार…
ak sharma

ऊर्जा मंत्री ने श्रृंगार हाट, हनुमानगढ़ी स्थित 11 केवी विद्युत केन्द्र का किया निरीक्षण

Posted by - May 7, 2022 0
अयोध्या/ लखनऊ। प्रदेश के ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने आज अयोध्या (Ayodhya) प्रवास के दौरान…

बदमाशों के सहारे भाजपा! जिस हिस्ट्रीशीटर पर हत्या समेत 16 मुकदमे दर्ज उसे बनाया प्रदेश मंत्री

Posted by - August 3, 2021 0
यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को जीतने के लिए भाजपा हर संभव कोशिश में लगी हुई है,…
लालकृष्ण आडवाणी

पूर्व सीएम बोले- लालकृष्ण आडवाणी की आंखों में आंसू देख कर बहुत हुई पीड़ा

Posted by - April 9, 2019 0
नई दिल्ली। राजनीति में नए चेहरों को आना चाहिए, लेकिन पुराने चेहरों के लिए भी सम्मानजनक रास्ता तय होना जरूरी…