Yogi

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने योगी आदित्यनाथ को दी बधाई

446 0

लखनऊ: राजधानी लखनऊ (Lucknow) स्थित भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी अंतरराष्ट्रीय इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को आयोजित भव्य समारोह में योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री (Chief Minister) पद और गोपनीयता की शपथ ली। योगी राज 2.0 में मुख्यमंत्री के अलावा 52 मंत्रियों को शपथ ग्रहण कराया गया।

नई सरकार में केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक उपमुख्यमंत्री बनाए गए हैं। नए मंत्रिमंडल में कुल 18 कैबिनेट, 14 स्वतंत्र प्रभार और 20 राज्य मंत्री शामिल किए गए हैं। 2022 विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रति महिलाओं के भारी सहयोग-समर्थन को देखते हुए योगी मंत्रिमंडल में 05 महिलाओं को भी जगह दी गई है।

इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री ने योगी आदित्यनाथ को दी बधाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश के प्रोटेम स्पीकर बने बीजेपी विधायक रमापति शास्त्री

मुख्यमंत्री ने योगी आदित्यनाथ को बधाई देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में विकास के नये आयाम प्राप्त करेगा। पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश सरकार के नव नियुक्त मंत्रीमण्डल के सदस्यों को भी शुभकामनायें दी।

यह भी पढ़ें : 25,000 ट्वीट के बाद YouTube ने WION को किया अनब्लॉक

Related Post

AK Sharma

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत एक विकसित देश बनने की ओर अग्रसर: एके शर्मा

Posted by - April 8, 2025 0
जौनपुर: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) मंगलवार को अपने प्रभार जनपद जौनपुर पहुँचकर…
CM Yogi

अयोध्या धाम में सीएम योगी ने की गौसेवा, पौधरोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Posted by - September 5, 2024 0
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) गुरुवार को अयोध्या के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। यहां विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा…

बैठक में शामिल होने पहुंचे बीजेपी MLA की कार को किसानों ने घेरा, लगाए ‘वापस जाओ’ के नारे

Posted by - August 30, 2021 0
भाकियू के कार्यकर्ताओं ने भाजपा की ‘किसान विरोधी नीतियों’ के विरोध में भाजपा विधायक विक्रम सिंह की कार का घेराव…
cm yogi

अटल जयंती पर सीएम योगी ने फ्री टैबलेट, स्मार्टफोन वितरण अभियान का किया शुभारम्भ

Posted by - December 25, 2021 0
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती (Atal Jayanti) पर शनिवार…