Yoga

उत्तराखंड चारधाम में तीर्थयात्रियों सहित सभी ने इन धाम में मनाया योग दिवस

481 0

देहरादून: श्री बदरीनाथ धाम/ श्री केदारनाथ धाम/ गंगोत्री-यमुनोत्री 21 जून। श्री बदरीनाथ एवं केदारनाथ धाम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International yoga day) धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर मंदिर परिसरों में योगाभ्यास का आयोजन किया गया। गंगोत्री यमुनोत्री धाम से भी योग दिवस मनाया गया है। योग दिवस (Yoga day) पर श्री केदारनाथ धाम में केंद्रीय मंत्री डा. संजीव कुमार वालियान तथा श्री बदरीनाथ धाम में श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी)के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने दीप प्रज्वलन कर योग दिवस की शुरूआत की।

दोनों धामों में मंदिर समिति, जिला प्रशासन, पतंजलि योग पीठ, तीर्थ पुरोहितों, हकहकूक धारियों, स्थानीय लोगों, तीर्थयात्रियों, छात्रों ने योगाभ्यास किया। श्री बदरीनाथ एवं केदारनाथ धाम के अधीनस्थ मंदिरों में योग दिवस पर योगाभ्यास का आयोजन हुआ। श्री बदरीनाथ धाम में मंदिर समिति कर्मियों, छात्रों, सेना एवं पुलिस के जवानों, तीर्थयात्रियों ने योगाभ्यास एवं प्राणायाम किया

इस अवसर पर बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय, उपाध्यक्ष किशोर पंवार, मुख्य कार्याधिकारी बी. डी. सिंह सहित पतंजलि योग पीठ प्रशिक्षक साध्वी देव श्रुति, विक्रम सिंह बर्तवाल,योग गुरु कुंवर सिंह नेगी, हर्षवर्धन मैठाणी भास्कर ओली एवं थानाध्यक्ष कैलाश चंद्र भट्ट, सहित तीर्थपुरोहित, गढ़वाल स्काउट, पुलिस, पीआरडी के जवान तथा तीर्थयात्री योगाभ्यास में शामिल हुए।

लंबे समय से बोर्ड की बैठक न होने पर सीएम धामी ने जताई नाराजगी

केदारनाथ धाम में भाजपा प्रदेश‌महामंत्री सुरेश भट्ट, विधायक शैलारानी रावत, सचिव मत्स्य पालन जेएन सोबेन, सचिव पशुपालन वीवीआरसी पुरूषोत्तम, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, केदारसभा अध्यक्ष विनोद शुक्ला, उपजिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा एवं योगेंद्र सिंह, योग गुरु नवदीप जोशी,मंदिर समिति प्रभारी अधिकारी आरसी तिवारी, मृत्युंजय हीरेमठ, प्रदीप सेमवाल, अरविंद शुक्ला सहित बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों, जवानों जिला प्रशासन के कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि श्री गंगोत्री एवं श्री यमुनोत्री मंदिर समिति द्वारा श्री गंगोत्री धाम एवं श्री यमुनोत्री धाम परिसर में तीर्थयात्रियों, पुलिस, प्रशासन एवं मंदिर समितियों ने योग दिवस मनाया तथा योगाभ्यास का आयोजन किया।

भारतीय नौसेना ने अग्निवीर 2022 भर्ती कैलेंडर के लिए तारीख आगे बढ़ाई

Related Post

CM Dhami

स्वावलंबन, उद्यमिता और स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दें युवा: मुख्यमंत्री

Posted by - July 24, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) का काफिला भारामल दर्शन के उपरांत जब पीलीभीत रोड से गुजर रहा था, तब…
Ropeway

अब मिनटों में होगा घंटों का सफर, सोनप्रयाग से केदारनाथ तक के रोपवे को मंजूरी

Posted by - March 5, 2025 0
नई दिल्ली/देहारादून। केंद्र की मोदी सरकार ने उत्तराखंड के दो महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों, केदारनाथ और हेमकुंड साहिब को रोपवे (Ropeway)…
Ajay Bhatt MP Nainital

अजय भट्ट ने लोकसभा में की मांग, हल्द्वानी रेलवे क्रॉसिंग पर बने फ्लाईओवर ब्रिज

Posted by - March 23, 2021 0
हल्द्वानी।  नैनीताल सांसद अजय भट्ट (MP Ajay Bhatt) ने सालों से लंबित पड़ी हल्द्वानी शहर की एक प्रमुख समस्या को…
Free health camp for journalists and their family members

पत्रकारों और परिजनों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य कैम्प, विशेषज्ञ डॉक्टरों की रही मौजूदगी

Posted by - June 17, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के निर्देशों के क्रम में मंगलवार को स्वास्थ्य और सूचना विभाग की ओर से…
Anand Bardhan

निरंजनपुर मंडी होगी शिफ्ट, मुख्य सचिव ने दिए नयी जगह तलाशने के निर्देश

Posted by - December 20, 2025 0
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने सचिवालय में देहरादून मोबिलिटी प्लान के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक…