Drishti Patra

उत्तराखंड भाजपा का ‘दृष्टि पत्र’ का आज होगा विमोचन

512 0

देहरादून। भाजपा (BJP) आज विधानसभा चुनाव 2022 का घोषणा पत्र (Manifesto) जारी करेगी। पार्टी ने घोषणा पत्र का नाम ‘दृष्टि पत्र’ ( Drishti Patra) दिया है। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी एवं प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की उपस्थिति में इसका विमोचन करेंगे। उत्तराखंड भाजपा ने अपना घोषणा पत्र आम लोगों के सुझाव से तैयार किया है। इसलिए इस बार पार्टी का घोषणा पत्र बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है।

घोषणा पत्र का विमोचन दोपहर 12 बजे के बाद देहरादून के होटल पेसिफिक में होना है। पार्टी के प्रवक्ता सुरेश जोशी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज देहरादून आ रहे हैं। उन्हें ही हमारे दृष्टि का विमोचन करना है। पार्टी ने अपना दृष्टि पत्र आम लोगों से सुझाव लेकर बनाया है। यह सुझाव पूरे प्रदेश से लिया गया था।’

भाजपा ने अपना दृष्टि पत्र पूरे प्रदेश से मिले तकरीबन 8000 सुझावों को शामिल कर बनाया है। पार्टी ने इसके लिए सभी विधानसभाओं में अपनी टीम भेजी थी। बताया जा रहा ही कि पार्टी के दृष्टि पत्र में कई चौकाने वाले वादे भी हो सकते हैं।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी इस विमोचन के बाद सीधे ऋषिकेश जायेंगे। वहां वे पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। उन्हें एक जनसभा को संबोधित करना है।

Related Post

pm modi in banagal

बंगाल के बांकुरा में बोले पीएम मोदी- 10 साल बंगाल के भाग्य के साथ खेल ही हुआ है

Posted by - March 21, 2021 0
कोलकाता । पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका लगा है। सुवेंदु अधिकारी के पिता…
RAHUL GANDHI COMMENTED ON RSS

अहंकारी सरकार को अच्छे सुझावों से एलर्जी, फेल नीतियों से आई कोरोना की दूसरी लहर- राहुल गांधी

Posted by - April 10, 2021 0
नई दिल्ली। इससे पहले आठ अप्रैल को पीएम मोदी को लिखी गई चिट्ठी में राहुल ने यह आरोप भी लगाया…
CM Sai launched mobile app

सीएम साय ने लांच किये छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा बनाये गये दो एप

Posted by - March 15, 2024 0
रायपुर। पुलिस विभाग द्वारा अपराधियों को ट्रैक करने तथा अपराध की विवेचना के लिए तेजी से टेक्नालाजी का इस्तेमाल किया…