CM Dhami

देवभूमि के साथ-साथ उद्योगों की भूमि भी बन रहा है उत्तराखंड: सीएम धामी

412 0

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को लघु उद्योग भारती के उत्तराखण्ड उद्यमी व श्रमिक सम्मान समारोह में उद्यमियों व श्रमिकों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लघु उद्योग भारती संगठन सूक्ष्म व लघु उद्योगों की पैरवी करने में हमेशा आगे रहता है। बड़े उद्योगों के साथ ही सूक्ष्म व लघु उद्योगों की समस्याओं के निदान के लिये हम हमेशा तत्पर रहते हैं। पिछले वर्ष के संवाद कार्यक्रम में उद्योगों से जुड़ी जो विभिन्न समस्याएं सामने आयी थीं, उनमें से 90 प्रतिशत का समाधान कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प के तहत सरलीकरण, समाधान, निस्तारीकरण तथा सन्तुष्टि के मूल मंत्र के तहत कार्य कर रही है।

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि उत्तराखण्ड में उद्योगों के लिये काफी अच्छा वातावरण बन रहा है तथा अब उत्तराखण्ड देवभूमि के साथ-साथ उद्योगों की भूमि भी बन रहा है। उन्होंने कहा कि यहां उद्योगों के लिये हर तरह से काफी अच्छा वातावरण है। उन्होंने कहा कि सड़कों के क्षेत्र में काफी अच्छा काम हो रहा है तथा रेल व हवाई कनक्टविटी में तेजी से विकास हो रहा है। वर्ष 2025 तक हम उत्तराखण्ड को हिन्दुस्तान का नंबर राज्य बनायेंगे।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ0 कृष्ण गोपाल ने कहा कि लघु उद्योग भारती संगठन की भारत के 500 जिलों में 700 से अधिक इकाइयां हैं। आज यह संगठन बहुत बड़ा हो है। उन्होंने भारत वर्ष के इतिहास का उल्लेख करते हुये कहा कि पूर्व में भारत के हर गांव में उद्योग थे तथा पूरे देशभर में लघु उद्योग फैले हुये थे तथा हम विदेशों को स्टील का निर्यात करते थे। हमारी अर्थव्यवस्था विश्व में सबसे आगे थी। आज पुनः हम धीरे-धीरे शिखर की ओर बढ़ रहे हैं।

आयुष्मान आरोग्य रथ को सीएम धामी ने झंडी दिखाकर किया रवाना

लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष बलदेव भाई प्रजापति ने कहा कि पूर्व में भारत के हर घर में उद्योग होने की वजह से ही इसको सोने की चिड़िया कहा जाता था। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ सूक्ष्म व लघु उद्योग हैं।

इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मैलाना, सचिव औद्योगिक विकास डॉ पंकज कुमार पाण्डेय, जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ योगेन्द्र सिंह रावत सहित सम्बन्धित पदाधिकारी एवं अधिकारीगण मौजूद थे।

Related Post

‘कोरोना हारेगा, इंडिया जीतेगा’

सभी एकजुट हों तो निश्चित तौर पर ‘कोरोना हारेगा, इंडिया जीतेगा’: त्रिवेन्द्र सिंह रावत

Posted by - April 24, 2020 0
देहरादून । राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश के सभी पंचायत प्रतिनिधियों को…
मुनाफाखोरों को ये अधिकारी ने सिखाया सबक

मुनाफाखोरों को ये अधिकारी ने सिखाया सबक, नहीं सुधरे तो होगी कठोर कार्रवाई

Posted by - April 4, 2020 0
लखनऊ। कोराना वायरस के चलते पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन लागू है। प्रदेश की योगी सरकार जरूरतमंदों किसी…
66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

66th National Film Awards Live: जानें किसे बेस्ट फिल्म-एक्टर का मिला अवॉर्ड

Posted by - December 23, 2019 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सामारोह का आगाज दिल्ली के विज्ञान भवन में हो चुका हैं। जो आज सोमवार…
CM Dhami

घटी जीएसटी दरों पर सीएम धामी ने व्यापारियों और जनता से लिया फीडबैक

Posted by - September 26, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने शुक्रवार को देहरादून के पटेलनगर में ‘जीएसटी बचत उत्सव‘ (GST Bachat Utsav)…
CM Dhami

प्रधानमंत्री के आह्वान पर देशवासियों ने संभाली विकसित भारत संकल्प यात्रा की कमान: धामी

Posted by - December 28, 2023 0
 चम्पावत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को जनपद चम्पावत के टनकपुर के रामलीला मैदान में आयोजित विकसित भारत…