उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन, पिछले दो महीने से तबियत थी खराब

679 0

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम कल्याण सिंह का शनिवार शाम निधन हो गया हैं। बता दें कि कल्याण सिंह की तबीयत करीब दो महीने से खराब थी। लखनऊ के एसजीपीजीआई में उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था। वे 89 वर्ष के थे। बीजेपी के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह के निधन के बाद सीएम योगी ने अपना गोरखपुर दौरान निरस्त कर दिया था। बता दें कि कल्याण सिंह यूपी के सीएम रहने के अलावा राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रह चुके हैं। निधन की सूचना मिलने पर बीजेपी के मंत्री, सांसद और कई कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

भाजपा के जिस पूर्व सीएम ने की सरकारी भूमि हस्तांतरण की आलोचना वही रहा जमीन कब्जाने में आगे

कल्याण सिंह को 21 जून को लखनऊ के लोहिया संस्थान में भर्ती किया गया था। 4 जुलाई को जब सबसे पहले उनकी तबीयत ज्यादा खराब हुई थी तो यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनसे मिलने पहुंचे थे। थोड़ी देर बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या सहित प्रदेश सरकार के कई मंत्री भी अस्पताल कल्याण सिंह का हालचाल लेने गए थे। तबीयत में सुधार न होने के बाद उसी दिन उन्हें PGI शिफ्ट किया गया था। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, बीएल संतोष समेत बीजेपी संगठन के तमाम बड़े नेता कल्याण सिंह का हालचाल जानने PGI पहुंचे थे।

Related Post

Nagar Nigam Gorakhpur

अनुशासनहीनता के चलते नगर निगम गोरखपुर के अधिशासी अभियन्ता निलंबित

Posted by - December 14, 2022 0
लखनऊ। प्रदेश सरकार द्वारा नगर निगम गोरखपुर (Nagar Nigam Gorakhpur ) के अधिशासी अभियन्ता (सिविल) अतुल पाण्डेय को अपने पदीय…
CM Yogi holds a special meeting with entrepreneurs.

उद्यमियों ने रखीं मांगें, डिफेंस कॉरिडोर में भूमि आवंटन, इंडस्ट्रियल लैंड को फ्रीहोल्ड करने का प्रस्ताव

Posted by - January 31, 2026 0
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के साथ अपर मुख्य सचिवों और प्रमुख सचिवों की उपस्थिति में हुई उद्योग…

पुलिस के नए भवन का सीएम ने किया उद्घाटन, अखिलेश ने बोला सरकार पर बोला हमला

Posted by - September 2, 2019 0
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार में बने पुलिस के नए भवन का उद्घाटन सोमवार यानी आज को सीएम  योगी आदित्यनाथ करेंगे। सीएम…
Swachh Ghat Competition

स्वच्छ घाट प्रतियोगिता 2.0: छठ महापर्व पर घाटों की स्वच्छता और सौंदर्यीकरण के लिए योगी सरकार ने बढ़ाए कदम

Posted by - November 6, 2024 0
लखनऊ: छठ महापर्व (Chhath Mahaparv)के अवसर पर योगी सरकार प्रदेश में स्वच्छ घाट प्रतियोगिता 2.0 (Swachh Ghat Competition 2.0) का…