Usha Vishwakarma

यूपी में ऊषा विश्‍वकर्मा बनीं महिला सशक्तिकरण पहचान, सिखा रहीं हैं आत्‍मरक्षा के गुर

2600 0

लखनऊ। रेड ब्रिगेड की फाउंडर ऊषा विश्‍वकर्मा (Usha Vishwakarma) यूपी की बेटियों को सेल्‍फ डिफेंस की ट्रेनिंग देकर योगी सरकार के मिशन शक्ति अभियान को गति दे रही हैं । संस्‍था के जरिए वह बेटियों को आत्‍मरक्षा के गुर तो सिखा ही रही हैं। इसके साथ ही उनको मास्‍टर ट्रेनर बना रही हैं जिससे भविष्‍य में ये बेटियां अन्‍य बेटियों को महिला सशक्तिकरण का पाठ पढ़ा सकें।

अब तक डेढ़ लाख बेटियों को सिखा चुकी हैं आत्‍मरक्षा के गुर

महज 15 बेटियों की छोटी सी टीम के साथ इस संस्‍था शुरू हुई थी। इसके जरिए अब तक देश में एक लाख 57 हजार बेटियों को सेल्‍फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी जा चुकी है। उनकी संस्‍था से लगभग 200 बेटियां जुड़ी हैं, जो ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की बेटियों को मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग देने संग उनको भावनात्‍मक व मानसिक तौर पर मजबूत कर रही हैं।

सर्दियों में ऐसे बनाएं सरसों का साग, जो बेहद टेस्टी होने के साथ होगा हेल्दी

ऊषा ने बताया कि ग्रामीण व शहरी इलाकों में उनकी टीम बेटियों को वीरांगनाओं की कहानियों को सुनाकर उनको मानसिक तौर पर मजबूत बनाने का काम किया जा रहा है।

ऊषा विश्‍वकर्मा को राष्‍ट्रपति व मुख्‍यमंत्री से मिल चुका है सम्‍मान

ऊषा विश्‍वकर्मा (Usha Vishwakarma) को ‘रानी लक्ष्‍मीबाई’ सम्‍मान से साल 2016 में पूर्व राष्‍ट्रपति स्‍व प्रणब मुखर्जी द्वारा भी सम्‍मानित कर चुके हैं। यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ 2019 में इनको ‘देवी’ अवॉर्ड से सम्‍मानित कर चुके हैं। इसके साथ ही ‘100 वुमेन एचीवमेंट’ अवॉर्ड संग लगभग 15 नेशनल अवार्ड मिल चुके हैं।

विदेशी ट्रेनर यूपी की बेटियों को दे रहे ट्रेनिंग

विदेशों के ट्रेनर यूपी की रेड ब्रिगेड टीम की बेटियों को ट्रेनिंग दे रहे हैं। फ्रांस, इग्लैंड, आस्‍ट्रेलिया अमेरिका के विशेषज्ञ भी उनकी टीम के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। बेटियों को दी जाने वाली इस ट्रेनिंग का ‘निशस्‍त्र’ नाम दिया है।

ग्रामीण शहरी क्षेत्रों के स्‍कूल कॉलेज, विश्‍वविद्यालयों व कार्यशालाओं का आयोजन कर उनको शारीरिक व मानसिक रूप से सशक्‍त बना रही हैं। इसके साथ ही उन्‍होंने लगभग 100 बेटियों व महिलाओं को रोजगार की मुख्‍यधारा से जोड़ने का काम किया है।

Related Post

CM Dhami

मुख्यमंत्री ने 215 उपनिरीक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Posted by - December 31, 2025 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को 215 नवनियुक्त उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इनमें 104…
Teacher honored with Shailesh Matiyani State Educational Award

शिक्षक बच्चों में किताबें पढ़ने की आदत विकसित करें और उन्हें खेल, संस्कृति तथा रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ें – राज्यपाल

Posted by - September 5, 2025 0
देहरादून: शिक्षक दिवस (Teacher’s Day) के अवसर पर शुक्रवार को राजभवन में ‘‘शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार’’ (Shailesh Matiyani State…
Dr. R. Rajesh Kumar

अब आम जनमानस की शिकायत नहीं भटकेगी, शिविरों में मिलेगा समाधान: डॉ. आर. राजेश कुमार

Posted by - February 5, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के क्रम में आम जनमानस तक केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…
Eknath Shinde

महाराष्ट्र सियासी संकट: एकनाथ खेमे में विधायकों के आज 50 के पार की संभावना

Posted by - June 24, 2022 0
गुवाहाटी: एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) शिवसेना पर अपनी पकड़ मजबूत करते दिख रहे हैं, क्योंकि उनके समर्थन करने वाले विधायकों…