sarson ka saag

सर्दियों में ऐसे बनाएं सरसों का साग, जो बेहद टेस्टी होने के साथ होगा हेल्दी

2340 0

सर्दियों का मौसम दस्तक दे चुका है। इस मौसम में बाजार में कई तरह के साग आते हैं। बता दें कि साग खाने में बेहद टेस्टी और पौष्टिक होते हैं। साथ ही हीमोग्लोबिन बढ़ाकर शरीर में खून की कमी दूर करता है।

सर्दियों के मौसम में मक्के की गर्मागरम रोटियों के साथ सरसों का साग (sarson ka saag) काफी खाया जाता है। लेकिन कई बार कुछ लोग इसे सही तरह से बना नहीं पाते हैं जिससे इसका स्वाद फीका लगने लगता है। आइए आज हम आपको बताते हैं सरसों का साग कैसे बनाया जाता है?

सरसों का साग बनाने के लिए सामग्री

  • सरसों का साग- 400 ग्राम
  • पालक- 100 ग्राम
  • बथुआ- 100 ग्राम
  • अदरक-1 इंच टुकड़ा
  • सरसों का तेल- 2-3 टेबल स्पून
  • हरा धनिया- 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • मक्के का आटा- 2-3 टेबल स्पून
  • जीरा- ½ छोटी चम्मच
  • हींग- 1 पिंच
  • बड़े टमाटर- 3
  • हरी मिर्च- 2
  • हल्दी पाउडर- ¼ छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- ¼ छोटी चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार

सरसों का साग बनाने की रेसिपी

सरसों का साग बनाने के लिए सबसे पहले साग को साफ कर, उसकी डंडियों को निकलकर पत्तियों को तोड़कर अलग कर लें। अब साग को अच्छे से 2 से 3 बार पानी से धो लें ताकि इसकी मिट्टी निकल जाए। पानी फेंक दें और साग को बारीक काट लें। अब मिक्सी में कटा टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को अच्छे से बारीक पीसकर पेस्ट बना लें। इसके बाद कूकर में पालक, सरसों और बथुआ का साग डालकर, करीब 1 कप पानी डालकर 1 सीटी आने तक पकाएं। सीटी आने के बाद गैस बंद कर दें और थोड़ी देर बाद जब कूकर का प्रेशर खत्म हो जाए तो इसे खोल लें।

कॉरपोरेट के आगे पस्त पड़े अमेरिकी आदर्श

अब कढ़ाई को आंच पर चढ़ाकर इसमें तेल गर्म करें। फिर इसमें जीरा डालकर तड़कायें। इसके बाद हल्दी, धनिया पाउडर और हींग डालकर चमचे से चलाते हुए भूनें। अब इसमें 3 टेबलस्पून मक्के का आटा डालकर चलाते हुए भूनें। इसमें टमाटर, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट मिलाएं। इसे तब तक भूनना है जब तक मसाला और तेल अलग अलग न दिखाई देने लगे। कूकर का ढक्कन खोलकर इन सारी सब्जियों को चमचे से दबाव देकर मसल लें।

जब मसाला भून जाए तो इसमें ये भूनी हुई सब्जियां मिला लें। ऊपर से लाल मिर्च पाउडर और नमक भी मिला लें। इसमें ऊपर से 1 कप पानी और धनिया डालकर मिलाते हुए सब्जी को 10 से 15 मिनट तक कम आंच पर पका लें। इसे बीच बीच में चलाना न भूलें। लीजिए बनकर तैयार है आपका सरसों का साग।

Related Post

236 भारतीय जैसलमेर पहुंचे

ईरान से 236 भारतीय जैसलमेर पहुंचे, आइसोलेशन वॉर्ड में होगी स्क्रीनिंग

Posted by - March 15, 2020 0
जैसलमेर। ईरान से भारत लाए गये 236 भारतीय नागरिकों को लेकर दो विमान सुबह राजस्थान के जैसलमेर पहुंच गये। सूत्रों…
cm dhami

जहाँ पसीना बहता है, वहीं भविष्य फलता है – हरिद्वार में सीएम धामी का कर्मयोगी अवतार

Posted by - June 8, 2025 0
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने हरिद्वार जनपद के लिब्बरहेड़ी में भव्य रोड शो और जनसंवाद कार्यक्रम…
CM Dhami worshiped the cow on the occasion of Govardhan Puja.

गौमाता सनातन संस्कृति और कृषि जीवन का अभिन्न हिस्सा: सीएम धामी

Posted by - October 22, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित गौशाला में गोवर्धन पूजा के अवसर पर…
cultural groups

प्रदेश में सांस्कृतिक दलों के पंजीकरण प्रक्रिया की हुई शुरुआत

Posted by - May 13, 2025 0
सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग द्वारा राज्य सरकार की जन कल्याण कारी नीतियों एवं योजनाओं का विभागीय गीत नाट्य योजना…

कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेस ने उठाई आवाज़, मांग- कानून रद्द कर किसानों को मिले न्याय

Posted by - July 22, 2021 0
संसद के मॉनसून सत्र में विपक्ष द्वारा सरकार पर लगातार हमला किया जा रहा है, अब विपक्ष ने कृषि कानून…