राष्ट्रीय मतदाता दिवस

मतदान को पुनीत कर्तव्य मान , देशवासी मताधिकार का करें प्रयोग: एम वेंकैया नायडू

1013 0

नई दिल्ली। देश के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर देशवासियों से मतदान को पुनीत कर्तव्य मानते हुए देशहित में मतदान अवश्य करने की अपील की है। नायडू ने ट्वीट कर कहा कि आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर देश के सभी मतदाताओं से आग्रह करता हूं कि वे मताधिकार को पुनीत कर्तव्य मानते हुए। देश और समाज के हित में उसका प्रयोग करें।

जागरुक और सजग मतदाताओं को लोकतंत्र की बुनियाद बताते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का उत्सव मात्र नहीं। बल्कि देश की प्रगति के लिए यज्ञ है। अपने मत से उसकी पवित्रता अक्षुण्ण रखें। उन्होंने कहा कि रविवार को राष्ट्र अपना 71 वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। जागरुक मतदाता हमारे लोकतांत्रिक गणराज्य की नींव हैं। उपराष्ट्रपति ने मतदान को धर्म और जाति के बजाय उम्मीदवार की योग्यता से निर्धारित करने की अपील की।

देश की चुनाव प्रक्रिया को जीवंत व सहभागी बनाने के लिए EC का आभार: पीएम मोदी 

उन्होंने कहा कि मतदान करते समय जाति, धर्म, क्षेत्रीयता की संकीर्णता से ऊपर उठ कर उम्मीदवार के चरित्र, आचरण, विचारों, क्षमता और राष्ट्रनिष्ठा का विचार अवश्य करें। धनबल, आपराधिकता से मुक्त चुनाव प्रक्रिया की शुचिता सुनिश्चित करें।

Related Post

CM Nayab Singh Saini

कांग्रेस सरकारों के समय किस प्रकार बूथ कैप्चरिंग होती थी: नायब सिंह

Posted by - December 16, 2025 0
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) ने हांसी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी…

टीएमसी में शामिल हुए गोवा के पूर्व सीएम लुइजिन्हो फलेरियो

Posted by - September 29, 2021 0
कोलकाता। गोवा के पूर्व सीएम और कांग्रेस के पूर्व विधायक नेता लुइजिन्हो फलेरियो आज टीएमसी में शामिल हो गये। कोलकाता…
cm yogi

सभी योजनाओं का समयबद्ध ढंग से ज़मीनी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएः मुख्यमंत्री

Posted by - July 29, 2025 0
प्रयागराज: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेश के चतुर्दिक विकास हेतु प्रारम्भ की गई मण्डलवार जनप्रतिनिधि संवाद श्रृंखला के…