banana halwa

स्कंदमाता को लगाएं केले के हलवे का भोग, जीवन में आएगी सुख और शांति

1888 0

नई दिल्ली। शारदीय नवरात्रि का आज पांचवां दिन है। इस दिन मां स्कंदमाता की उपासना की जाती है। कुमार कार्तिकेय की माता होने के कारण मां का नाम स्कंदमाता पड़ा।

मान्यताओं है कि स्कंदमाता की पूजा करने से जीवन मे सुख और शांति आती है। मां को प्रसन्न करने के लिए आज के दिन मां के भक्त मां को केले से बनी चीजों का भोग लगाते हैं।

बच्चों की मेंटल हेल्थ सुधारेगा ‘संवेदना’, बाल आयोग ने की पहल

मान्यता है कि स्कंदमाता की पूजा करने से मोक्ष के द्वार खुलने के साथ नि:संतान व्यक्ति को भी संतान की प्राप्ति हो जाती है। तो देर किस बात की, आइए जानते हैं मां को खुश करने के लिए कैसे बनाएं घर पर केले का हलवा (banana halwa)।

केले का हलवा बनाने के लिए सामग्री-

  • 6 केले पके हुए
  • 1 कप घी
  • 1 कप चीनी
  • 1 टी स्पून इलाइची पाउडर

केले का हलवा बनाने का तरीका

केले का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले केलों को छीलकर 1 इंच की गोलाई में काट लें। इसके बाद कड़ाही में घी गर्म करके उसमें केले डालें। केलों को तब तक भूनें जब तक केले थोड़े से नरम न हो जाए। अब इसमें चीनी और आवश्यकता अनुसार पानी डालकर केले का मिश्रण ढक दें।

केले के इस मिश्रण को धीमी आंच पर तब तक पकाते रहे। जब तक यह मिश्रण गाढ़ा न हो जाएं। ध्यान रखें यह मिश्रण उठाने पर बूंद करके गिरे न कि बहे। अब इस हलवे में इलाइची पाउडर डालकर ठंडा होने पर सर्व करें।

Related Post

DM Savin Bansal

मुख्यमत्री के संकल्प से प्रेरित डीएम जिले की स्वास्थ्य सेवाओ के सुधार हेतु प्रतिबद्ध

Posted by - August 17, 2025 0
देहरादून : जिलाधिकारी सविन बसंल (Savin Bansal) की अध्यक्षता में आज ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में चिकित्सा प्रबन्धन समिति राजकीय जिला…
दिया मिर्जा

जानें क्यूं फूट-फूटकर रोने लगीं दीया मिर्जा, वीडियो हुआ वायरल

Posted by - January 28, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा काफी समय से ज्यादा फिल्में नहीं कर रही हैं, लेकिन वह सामाजिक मुद्दों में अपनी…
CM Yogi listened to PM's 'Mann Ki Baat' in New Delhi

पीएम ने की यूपी के रिकॉर्ड ब्रेकर खिलाड़ियों और हनी उद्यमियों की प्रशंसा

Posted by - May 25, 2025 0
नई दिल्ली/लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 122वें ‘मन की बात’ कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धियों…

किसान नेताओं के फोन की भी जासूसी कर रही सरकार! कक्का बोले- हमारे भी नंबर सर्विलांस पर

Posted by - July 23, 2021 0
केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान जंतर-मंतर पर ‘किसान संसद’ लगा रहे हैं। इस…