Urvashi Dholakia

उर्वशी ढोलकिया ने कोविड-19 से उबरने का अनुभव किया साझा

2116 0

 

मुंबई। छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया (Urvashi Dholakia)  ने शनिवार को कोविड-19 से उबरने का अनुभव शेयर किया है। उन्होंने बताया कि वह कुछ दिन पहले कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई थीं, लेकिन अब वह उससे उबर चुकी हैं।

यह जानकारी ढोलकिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है। उन्होंने कहा कि बीते कुछ दिन उनके लिए काफी उथल-पुथल भरे रहे। ढोलकिया ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है कि, ‘बीते 25 दिन से न केवल मैं काम से दूर हूं। बल्कि ये दिन स्वास्थ्य के लिहाज से भी मेरे लिए उथल-पुथल भरे रहे।

https://www.instagram.com/p/CGJtnBspjsY/?utm_source=ig_web_copy_link

उन्होंने कहा कि मैंने इस मुद्दे पर खामोश रहना बेहतर समझा, क्योंकि मैं जानती थी कि यह एक ऐसी लड़ाई है, जिसे मुझे खुद ही पूरी ताकत के साथ लड़ना है। उन्होंने कहा कि मैंने तय किया था कि जब तक मैं इस जंग में जीत हासिल नहीं कर लेती, तब तक इस बारे में कुछ नहीं बोलूंगी।

फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ एक बार फिर से 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

उर्वशी ढोलकिया ने कहा कि अब जब मैं कोरोना वायरस के संक्रमण से उबर चुकी हूं। तो सबको बताना चाहती हूं कि मैंने कोरोना वायरस को हरा दिया है। ढोलकिया लोकप्रिय टीवी धारावाहिक ‘कसौटी जिंदगी की’ में कोमोलिका के किरदार के लिए काफी मशहूर हुई थीं।

एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया ने लॉकडाउन के दौरान Trending Now नाम का एक वर्चुअल चैट शो चलाने लगी। इस शो लिए सारा काम खुद ही करती थीं। फोन पर लगातार काम करने की वजह से उन्हें टेनिस एल्बो से जूझना पड़ गया। एक्ट्रेस ने खुद इसके बारे में बताया था।

स्पॉटबॉय से बातचीत में उर्वशी ने कहा था कि कुछ दिन पहले मुझे टेनिस एल्बो हो गया था। लगातार फोन पकड़ने से यह प्रॉब्लम हो गई, क्योंकि मेरा सारा काम इसी पर होता था। मेरे शो के लिए कई बार मैं खुद एडिट करती थीं। उन्होंने बताया था कि इसके ज्यादातर एपिसोड्स खुद ही उन्होंने एडिट किए थे।

उर्वशी को जो दिक्कत हुई है वह अक्सर लोगों को ज्यादा या फिर यूं कहें कि लगातार फोन का इस्तेमाल करने से होती है। इसमें कोहनी के बाहर की तरफ दर्द होने लगता है, जिसे मेडिकल साइंस टेनिस एल्बो कहता है।

अगर यह बीमारी हो गई और शुरुआत में ही सावधान नहीं हुए तो असहनीय दर्द झेलने को मजबूर होना पड़ता है। लंबे समय तक फोन का इस्तेमाल, चोट लगने, गलत तरीके से लंबे समय तक बाइक चलाने, मांसपेशियों व हड्डियों में कमजोरी से भी ये बीमारी हो सकती है।

Related Post

सारा अली खान

सारा अली खान भाई इब्राहिम के साथ मस्ती करती दिखीं, फिर शेयर की तस्वीरें

Posted by - January 3, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर धमाल मचा रही हैं। उन्होंने फिर से कुछ…
CM Dhami

प्राकृतिक सौन्दर्य के साथ समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए भी जाना जाता है उत्तराखण्ड: धामी

Posted by - March 2, 2025 0
देहारादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को परेड ग्राउंड देहरादून में राज्य जनजाति शोध संस्थान…
बॉलीवुड

ओटीटी 2020 में भी बॉलीवुड का सिलसिला जारी, इन 5 स्टार के वेब सीरीज़ का जोरों से इंतजार

Posted by - January 24, 2020 0
एंटरटाइनमेंट डेस्क। बॉलीवुड दुनिया के कुछ ऐसे अभिनेता और अभिनेत्री हैं जो अपने फैंस के दिलो पर राज़ करते है। इन…
CM Dhami

चौखुटिया के अस्पताल का विस्तार, स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा बड़ा सुधार : मुख्यमंत्री धामी

Posted by - November 4, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि सरकार प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने…
लखनऊ कचहरी बमबाजी

लखनऊ कचहरी बमबाजी मामले में बार एसोसिएशन महामंत्री जीतू यादव गिरफ्तार

Posted by - February 15, 2020 0
लखनऊ। लखनऊ की वजीरगंज दीवानी कचहरी में बीते गुरुवार दोपहर वर्चस्व को लेकर लखनऊ बार एसोसिएशन के संयुक्त मंत्री संजीव…