UPSSSC PET

UPSSSC ने दो परीक्षाएं की निरस्त, 3 अन्य परीक्षाओं का कार्यक्रम स्थगित

815 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने बुधवार देर रात को भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम फैसला जारी किया. 2018 में आयोजित दो भर्ती परीक्षाओं को निरस्त कर दिया गया। वहीं तीन अन्य परीक्षाओं का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के परीक्षा नियंत्रक दिनेश की ओर से यह आदेश जारी किए गए हैं।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने बुधवार देर रात को भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम फैसला जारी किया। 2018 में आयोजित ग्राम विकास अधिकारी (gram vikas adhikari) और ग्राम पंचायत अधिकारी (gram panchayat adhikari) की भर्ती परीक्षा को निरस्त कर दिया गया। वहीं तीन अन्य परीक्षाओं का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।

आयोग की ओर से बीते 23 दिसंबर 2018 को आयोजित ग्राम पंचायत अधिकारी (gram panchayat adhikari) और ग्राम विकास अधिकारी (gram vikas adhikari) एवं समाज कल्याण पर्यवेक्षक (सामान्य चयन) की परीक्षाओं को निरस्त कर दिया। बता दें सम्मिलित ग्राम पंचायत अधिकारी की परीक्षा के नतीजे जारी किए जा चुके थे, लेकिन इसमें लगातार गड़बड़ी को लेकर आरोप लग रहे थे। चयनित अभ्यर्थियों की ओर से लगातार नियुक्ति पत्र जारी किए जाने को लेकर प्रदर्शन भी किया जा रहा था।

यह परीक्षाएं की गई स्थगित

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आगामी 4 अप्रैल को प्रस्तावित वनरक्षक एवं वन्यजीव रक्षक (सामान्य चयन) परीक्षा-2019 को अग्रिम आदेशों तक स्थगित किए जाने का निर्णय लिया गया है। इसी तरह सहायक बोरिंग टेक्नीशियन, सामान्य चयन प्रतियोगितात्मक परीक्षा 2019 को भी स्थगित कर दिया गया है। यह परीक्षा 25 अप्रैल 2021 को प्रस्तावित थी।

आयोग की ओर से सहायक सांख्यिकी अधिकारी एवं सहायक शोध अधिकारी सांख्यिकी सामान्य चयन परीक्षा 2019 को भी स्थगित करने का फैसला लिया गया है। यह परीक्षा आगामी 8 मई को प्रस्तावित थी। आयोग की ओर से जल्द ही इन परीक्षाओं का संशोधित कार्यक्रम जारी कर देने की घोषणा की गई है।

Related Post

CM Yogi

पशुओं को भी खूब भाता है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्नेहिल सानिध्य

Posted by - December 31, 2022 0
गोरखपुर। विकास, कानून व्यवस्था और जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रदेश को नजीर के रूप में प्रतिष्ठित करने वाले…
Ak Sharma

ए.के. शर्मा का प्रयागराज दौरा, महाकुम्भ मेला के कार्यों की करेंगे समीक्षा

Posted by - July 5, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) शनिवार 6 जुलाई को जनपद प्रयागराज पहुंचकर…
जमीनी विवाद में किसान और उसका परिवार हुआ घायल

जमीनी विवाद में किसान और उसका परिवार हुआ घायल

Posted by - March 6, 2021 0
सरोजनीनगर में शुक्रवार को पुस्तैनी जमीन पर कब्जा करने का विरोध करने पर चाकू, फावड़ा, लोहे की रॉड, असलहे और  धारदार हथियारों से लैस दबंगों ने अपने करीब 5 दर्जन साथियों के साथ मिलकर एक किसान व उसके परिवार पर जमकर हमला कर दिया। दबंगों के इस हमले से किसान परिवार के करीब आधा दर्जन लोग बुरी तरह घायल हो गए। इसमें किसी का सिर फटा तो किसी के हाथ व पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। बाद में पुलिस को घटना की सूचना देने के साथ ही लहूलुहान हालत में सभी घायलों को आनन-फानन सरोजनीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा कर उनका इलाज कराया गया। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित की ओर से आरोपी दबंगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सरोजनीनगर के चिल्लावां निवासी वीरेंद्र यादव के मुताबिक शुक्रवार को उसकी दादी की तेरहवीं होने के कारण घर के सभी लोग कार्यक्रम में व्यस्त थे। काकोरी निवासी मिहिर श्रीवास्तव ने यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मैडल जीता आरोप है कि इसी बीच कार्यक्रम का फायदा उठा कर यहीं के तहस्बुल खान, उसका बेटा तौफीक, तसब्बुल, आमिर और सुहैल अपने करीब 50 – 60 अन्य अज्ञात लोगों के साथ उसकी तपोवन नगर स्थित पुश्तैनी जमीन पर पहुंच गए और कब्जा करने लगे। दबंगों द्वारा किए जा रहे कब्जे की जानकारी पाकर जब पीड़ित और उसके घर के लोग वहां पहुंचकर विरोध करने लगे तो चाकू, फावड़ा, लोहे की रॉड और असलहे से लैस दबंगों ने एकजुट होकर उनके ऊपर हमला कर दिया। इतना ही नहीं आरोप है कि दबंगों ने सभी को दौड़ा दौड़ा कर मारा। इस घटना में पीड़ित वीरेन्द्र के साथ ही उसके पिता राजेश कुमार यादव, अवध लाल, सुरेंद्र, रवीन्द्र और हृदय नारायण बुरी तरह घायल हो गए। इसमें से किसी का सर फट गया तो किसी के हाथ व पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। बाद में घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती, तब तक आरोपी दबंग वहां से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने वीरेंद्र की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। उधर इस घटना में घायल सभी पीड़ितों का सरोजनीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया है।