Kanpur

कानपुर में परिवहन निगम की बस में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित

1068 0

कानपुर। यूपी के कानपुर में रामादेवी चौराहे पर परिवहन निगम की बस में आग (UPSRTC bus caught fire in Kanpur) लग गई जब तक पुलिस मदद के लिए पहुंची तब तक बस धू-धू कर जलने लगी थी। हालांकि चालक-परिचालक की मदद से सभी सवारियां सुरक्षित बच गईं।

जिले के चकेरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामादेवी चौराहे पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम  (UPSRTC) की बस में अचानक आग लग गई। चालक और परिचालक की सूझबूझ से और पुलिस की मदद से बस में सवार सभी सवारियों को सुरक्षित बस से नीचे उतार लिया गया। तब तक बस धू-धू कर जलने लगी थी। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन, तब तक बस पूरी तरह से जल चुकी थी। फिलहाल किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

थाने से कुछ ही दूरी पर हुई घटना

यह घटना चकेरी थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई। पुलिस ने भी तत्काल प्रभाव से बस में बैठी सभी सवारियों को सुरक्षित नीचे उतार लिया। इसके बाद नगर निगम की दूसरी बस द्वारा यात्रियों को कानपुर के झकरकटी बस स्टैंड पहुंचाया गया।

Related Post

Maha Kumbh

महाकुम्भ में उमड़ी भीड़ में मोदी और योगी के कट आउट संग सेल्फी लेने का दिखा क्रेज

Posted by - January 13, 2025 0
महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ (Maha Kumbh) प्रयागराज के पहले स्नान पर्व पौष पूर्णिमा स्नान पर सोमवार को संगम तट पर उमड़ी…
Kashi Vishwanath

स्वतंत्रता दिवस पर काशी विश्वनाथ मंदिर में ढाई लाख श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगाई

Posted by - August 16, 2024 0
वाराणसी। 78वें स्वतंत्रता दिवस पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर (Kashi Vishwanath) में लाखाें श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगाई। दरबार में सुबह…
Mahakumbh-2025

प्रयागराज महाकुंभ को दिव्य और भव्य बनाने की योगी सरकार की योजनाओं ने पकड़ी गति

Posted by - May 21, 2023 0
प्रयागराज। प्रयागराज में आयोजित होने जा रहे महाकुंभ (Mahakumbh) को दिव्य और भव्य बनाने के लिए प्रदेश की योगी सरकार…