UPNEDA

सौर ऊर्जा में प्रशिक्षण देने के लिए घोसी में संचालित हुआ यूपीनेडा का प्रशिक्षण केन्द्र

300 0

लखनऊ। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर तथा ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) के मार्गदर्शन में प्रदेश में सौर ऊर्जा एवं बायो एनर्जी के उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए नई सौर ऊर्जा नीति-2022 बनायी गयी है। सौर ऊर्जा के उत्पादन को बढ़ाने तथा इसके माध्यम से नवयुवकों को रोजगार देने के भी प्रयास किये जा रहे हैं।

निदेशक UPNEDA अनुपम शुक्ला (Anupam Shukla) ने आज शक्ति भवन में मीडिया को सम्बोधित करते हुए बताया कि सौर ऊर्जा के तहत मऊ जनपद के घोसी में प्रदेश सरकार की ओर से UPNEDA का प्रशिक्षण केन्द्र संचालित किया गया है। इस प्रशिक्षण केन्द्र में 30 प्रशिक्षणार्थियों के लिए आवासीय प्रशिक्षण की व्यवस्था भी की गयी है।

इसमें सूर्यमित्र को प्रशिक्षण के साथ उनका कौशल विकास मिशन के तहत भी प्रशिक्षण कराया जायेगा। साथ ही प्रशिक्षणार्थियों के बौद्धिक विकास एवं शारीरिक दक्षता के लिए केन्द्र में ओपेन जिम एवं योग केन्द्र का भी निर्माण कराया जायेगा। इस प्रशिक्षण केन्द्र के संचालित होने से मऊ जनपद एवं आस-पास के क्षेत्रों के युवकों के लिए रोजगार के अवसर मिलेंगे।

अनुपम शुक्ला ने कहा कि नगरपालिका मऊ के विभिन्न चौराहों का सौन्दर्यीकरण करने के लिए हाईराईज सोलर लाइटां की स्थापना करायी जायेगी। साथ ही मिर्जाहादीपुर एवं भीटी चौराहे पर सोलर-ट्री की स्थापना करायी जायेगी। इसके अतिरिक्त घोसी के सरायसादी में यूपीनेडा की भूमि पर 05 मेगावाट की क्षमता का एक ग्रिड कनेक्टेड सोलर पावर प्लांट की भी शीघ्र स्थापना करायी जायेगी।

ऊर्जा मंत्री ने फरवरी माह के अंत तक शत-प्रतिशत उपभोक्ताओं का KYC करने के दिये निर्देश

इससे उत्पादित विद्युत को ओपेन एक्सेस के माध्यम से थर्ड पार्टी को अथवा यूपीपीसीएल को पीपीए के आधार पर विक्रय किया जायेगा। इस सोलर पावर प्लांट की स्थापना से उस क्षेत्र का विकास होगा तथा प्रदेश में सौर ऊर्जा के विकास में बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय स्तर पर नवयुवकों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।

Related Post

बुंदेलखंड के लोगों की लड़ाई लड़ते रहे हैं, लड़ते रहेंगे – बृजभूषण राजपूत

Posted by - August 15, 2021 0
महोबा के चरखारी विधानसभा के विधायक बृजभूषण ने स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर मीडिया सेल को संबोधित किया।आगामी चुनावों की…
Dev Deepawali

विशाखापट्टनम के डेकोरेटर बिना शुल्क के सजाएंगे बाबा विश्वनाथ का धाम

Posted by - November 4, 2022 0
वाराणसी/लखनऊ। विश्वनाथ धाम (Vishwanath Dham) का लोकार्पण होने के बाद वाराणसी में पर्यटकों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है।…

कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा टली, अब अक्टूबर में होगी, कल लखनऊ आएंगी प्रियंका गांधी

Posted by - September 26, 2021 0
लखनऊ। कांग्रेस ने पितृपक्ष की वजह से ‘प्रतिज्ञा यात्रा’ कार्यक्रम को टाल दिया है। अब नवरात्र में सात अक्तूबर से…
cm yogi

यूपी को जल्द ही 152 जीआई टैग उत्पादों वाला राज्य बनाएगी योगी सरकार

Posted by - May 16, 2025 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार (Yogi Government) ज्योग्राफिकल इंडीकेशंस (GI) टैग उत्पादों…
CM Yogi

यूनिक इवेंट बनकर दुनिया को लंबे समय तक अपनी ओर आकर्षित करेगा महाकुम्भः मुख्यमंत्री

Posted by - March 5, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बुधवार को बजट पर चर्चा…