UPSIDA

UP : यूपीलीडा का यूपीसीडा में विलय, अधिसूचना जारी

963 0

लखनऊ । औद्यौगिक विकास विभाग ने लखनऊ औद्योगिक विकास प्राधिकरण यानी यूपीलीडा का यूपी राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण यानी यूपीसीडा में विलय कर दिया है।विलय प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए औद्योगिक विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार ने अधिसूचना भी जारी कर दी है।

केजरीवाल का एलान, अब दिल्ली का अपना शिक्षा बोर्ड होगा

यूपी राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण यानी यूपीसीडा में लखनऊ औद्योगिक विकास प्राधिकरण का विलय कर दिया गया है। विलय प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए औद्योगिक विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार ने अधिसूचना भी जारी कर दी है।

लखनऊ औद्योगिक विकास प्राधिकरण में राजधानी के 45 गांव, उन्नाव के 34 गांव शामिल थे लेकिन प्राधिकरण में अधिकारियों की नियमित तैनाती न होने और कामकाज में लेट-लतीफी को देखते हुए प्रशासन ने विलय का फैसला किया है।

आदेश जारी, इस तरह होगा कामकाज

औद्योगिक विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार ने लखनऊ औद्योगिक विकास प्राधिकरण को यूपी राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण में विलय करने को लेकर आदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि लीडा के क्षेत्र में औद्योगिक विकास कार्यों को अब यूपीसीडा के निर्देशन में आगे बढ़ाया जायेगा. इससे लीडा की सभी संपत्तियों, दायित्व और सभी कर्मचारी यूपीसीडा के अधिकार क्षेत्र में रहेंगे और इसी के मुताबिक कामकाज को आगे बढ़ाया जायेगा।

लीडा में शामिल थे लखनऊ-उन्नाव के ये गांव

लखनऊ औद्योगिक विकास प्राधिकरण में राजधानी के ग्रामीण क्षेत्रों के 45 गांव शामिल थे. इनमें मिरानपुर पिनवट, औंरावा, बंथरा सिकंदरपुर, खंडेदेव, सराय शहजादी, बनी, पिपरसंड, रामचौरा, अंदापुर देव, गढ़ी चुनौटी, बेती, लोभौकापुर, दादूपुर, खसवारा, रहीम नगर पड़ियाना, हुलास खेड़ा, बहदनामऊ, भटगांव पांडे, मिर्जापुर, लुटतौआ, सैदपुर पुरही, धावपुर, चंद्रावल, रसलूपुर इदुरिया, परवर पूरब, परवर पश्चिम, जैतीपुर, बिजनौर, शाहपुर मझिगवां, पहाड़पुर, जहानाबाद, कुरौनी, नटकुर, किशुनपुर कौड़िया, लोनहा, भटगांव, लतीफनगर, हरौनी, सरैया, नूरनगर, भदरसा, बीबीपुर, नींवा, मखदुमपुर कैती, खटोला, बाबुखेड़ा और रतौनी शामिल है।

उन्नाव के ये गांव

मखदुमपुर, आशाखेड़ा, कुशहरी, अजगैन बरुआ मलाव, बजेहरा, ख्वाजगीपुर, अमरेठा, पंछियांव, परसंदन, जगदीशपुर, सोहरामऊ, लालपुर, मिर्जापुर, कुसुंभी, चमरौली, विचपरी, रसूलपुर, महरौना, सराय कटियान, मुर्तजा नगर, गजौली, झझरी, वाजिदपुर, हुसैननगर, उन्नाव गदनखेड़ा, सिगरौसी, शेषपुरनरी, बंथर, गर्मी कडेरपतारी, करमी विमालादेव और पटरीपीलू खेड़ा शामिल है।

Related Post

मुख्यमंत्री ने गार्बेज फैक्टरी का किया निरीक्षण

Posted by - August 27, 2022 0
गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को सिद्धार्थ व विहार आवास योजना में निर्माणाधीन भवनों व नन्दग्राम में…
Hardeep Puri

शहरी विकास से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी: हरदीप पुरी

Posted by - February 12, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) के आखिरी दिन प्रदेश के नगरों का बेहतर विकास, विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त…
JP Nadda

लाईब्रेरी में अध्ययन करो, तुम्हारे कंधों पर भारत का भविष्य है: जेपी नड्डा

Posted by - June 10, 2022 0
गोरखपुर: भाजपा (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने शुक्रवार को कहा कि यह कार्यालय जीता जागता पार्टी…
IGRS

जनशिकायतों के निस्तारण में देवीपाटन मंडल अव्वल, मीरजापुर मंडल ने हासिल किया दूसरा स्थान

Posted by - October 11, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की निगरानी से जन शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया में अभूतपूर्व तेजी आई है। योगी सरकार…
Keshav Maurya

केशव मौर्य ने गंगा नदी पर निर्माणाधीन ब्रिज का किया स्थलीय निरीक्षण

Posted by - January 8, 2026 0
लखनऊ/प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने जनपद प्रयागराज के लवायन कलां क्षेत्र में गंगा…