UPITS-2025

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 : आगंतुक चखेंगे “यूपी का स्वाद”

205 0

लखनऊ। योगी सरकार की पहल पर आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 (UPITS) इस बार आगंतुकों को केवल प्रदेश के शिल्प और संस्कृति से ही नहीं, बल्कि खानपान की विविधता से भी रूबरू कराएगा। “स्वाद उत्तर प्रदेश” थीम के तहत आगंतुक गेट नंबर 3 से लेकर हॉल नंबर 7 तक प्रदेश के हर कोने के व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे। यहां 25 आकर्षक फूड स्टॉल्स लगाए जाएंगे, जहां देसी और विदेशी खरीदारों को यूपी के खानपान की समृद्ध परंपरा का अनुभव मिलेगा। उल्लेखनीय है कि 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) के तीसरे संस्करण का आयोजन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 को आयोजन का शुभारंभ करेंगे।

इन्फ्रास्ट्रक्चर और तैयारियां

इस महाआयोजन में आने वाले बायर्स यूपी के स्वाद को भी चख सकेंगे। इसकी वृहद तैयारियां की जा रही हैं। फूड एंड बेवरेज सेक्शन के लिए खास तौर पर 3×3 मीटर आकार के 25 ऑक्टोनॉम स्टॉल्स बनाए जा रहे हैं। इन्हें 75 मीटर x 6 मीटर के विशाल हैंगर के भीतर प्लेटफॉर्म पर सजाया जाएगा। स्टॉल्स को बिजली की पर्याप्त आपूर्ति (100 किलोवॉट लोड) सुनिश्चित की जाएगी ताकि प्रस्तुति और सेवा में किसी तरह की कमी न रहे।

व्यंजनों के जरिए होगी ब्रांडिंग

ट्रेड शो (UPITS) का यह सेक्शन केवल खानपान तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि यह यूपी के फूड ब्रांड्स और एमएसएमई उद्यमियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने का माध्यम भी बनेगा। “स्वाद यूपी का” सेक्शन में पेश किए जा रहे व्यंजन यूपी के हर जिले की पहचान को वैश्विक मंच पर स्थापित करेंगे। यूपीआईटीएस-2025 (UPITS) में आने वाले विदेशी खरीदारों के लिए यह सेक्शन किसी फूड फेस्टिवल से कम नहीं होगा। यहां वे एक ही जगह पर पूरे प्रदेश के व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे। योगी सरकार का यह प्रयास न केवल गैस्ट्रोनॉमी टूरिज्म को बढ़ावा देगा बल्कि राज्य के छोटे कारोबारियों को भी बड़ा बाजार उपलब्ध कराएगा।

प्रदेश की रसोई का रंग

यूपी के हर क्षेत्र का स्वाद इस शो में खास आकर्षण रहेगा—

मुरादाबाद का स्वाद : यहां आने वाले लोग मशहूर मुरादाबादी दाल और बिस्कुट रोटी का जायका लेंगे। इसके साथ मुरादाबादी चिकन कॉर्नर भी अलग पहचान बनाएगा।

बनारस का स्वाद : बनारसी पान (वर्क वाला, मीठा, चॉकलेट, सादाबाद का और फायर पान) खास आकर्षण होगा। साथ ही दही-जलेबी, दही-इमरती और बनारसी लस्सी आगंतुकों को लुभाएगी।

मोदीनगर का स्वाद : मशहूर जैन शिकंजी यहां विशेष पेशकश होगी।

आगरा का स्वाद : दुनिया भर में चर्चित पंछी पेठा (अंगूरी, केसर और ड्राई फ्रूट) तो मिलेगा ही, साथ में छोले-भटूरे और मटर कुल्चा भी परोसे जाएंगे।

अवध का स्वाद : लखनऊ की मटन-चिकन जुगलबंदी के साथ-साथ अवध के उड़द के फर्रे, निमोना भात, बाजरे की रबड़ी और गुलाब खीर खास पकवान होंगे।

मथुरा का स्वाद : यहां मालपुआ और मथुरा का पेठा आगंतुकों को आकर्षित करेंगे।

जौनपुर का स्वाद : यहां की देसी रसोई का जायका मिलेगा।

अलीगढ़ का स्वाद : पराठों की विभिन्न श्रेणियां लोगों को खूब पसंद आएंगी।

खुर्जा का स्वाद : खुरचन और आलू टिक्की लोगों का मन मोह लेंगी।

नोएडा का स्वाद : यहां स्पेशल गोजरी थाली परोसी जाएगी।

Related Post

corona cases in india

यूपी में कोरोना के 103 नये मामले, तीन और की मौत लखनऊ में 17 मिले संक्रमित,

Posted by - February 14, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अब सोमवार के साथ ही मंगलवार को भी फ्रंट लाइन वर्कर्स का वैक्सीनशन होगा। अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने रविवार को बताया कि अब तक 8.9 लाख स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंट लाइन कर्मियों को कोविड वैक्सीनेशन लगाने का काम किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों के बाद फ्रंट लाइन कर्मियों को टीके लगाये जा रहे हैं। इसी क्रम में 15 और 16 फरवरी को वैक्सीन के लिए चिन्हित लोगों को दो दिन पहले ही सूचित करने के निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिये गये हैं, जिससे कि संबंधित कर्मी समय से पहुंचकर वैक्सीन की डोज लगवा सके। इसी बीच प्रदेश में रविवार को कोरोना के 103 नये मामले सामने आये हैं, जबकि तीन और की मौत हो गयी है। इसी तरह राजधानी लखनऊ में भी 17 और पीड़ित मिले हैं और एक मरीज की मौत हो गयी है। मौजूदा समय में प्रदेश में संक्रमण अब स्थिति लगभग पूरी तरह से नियंत्रण में है। जहां एक तरफ रोज होने वाली मौतों की संख्या में भरी कमी हुई है, वहीँ दूसरी तरफ एक्टिव केसेस का नंबर भी कम हो रहा है। वैसे प्रदेश में अब तक कुल 6,02,190 संक्रमित मिल चुके हैं। इसके साथ ही मरने वालों का आंकड़ा भी अब बढ़ कर 8,702 हो गया है। रविवार को मरने वालों में लखनऊ के अलावा मेरठ और लखीमपुर खीरी के 1-1 मरीज शामिल हैं। अपर मुख्य सचिव ने लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को बात करते हुए बताया कि प्रदेश में कोविड से रिकवरी का प्रतिशत अब 98 फीसदी से ज्यादा हो गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 156 और अब तक 5,90,448 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,85,179 क्षेत्रों में 5,11,270 टीम दिवस के माध्यम से 3,14,57,411 घरों के 15,27,66,050 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में शनिवार को एक दिन में कुल 1,21,440 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 2,95,61,480 सैम्पल की जांच की गयी है। सहगल ने बताया कि प्रदेश में सर्विलांस का नया प्रयोग कर हर परिवार तक पहुंच कर उनका हालचाल लेते हुए कोविड संक्रमण की जानकारी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक 2.95 करोड़ से ज्यादा कोविड के टेस्ट और 15.27 करोड़ से ज्यादा व्यक्तियों से संपर्क कर कोविड संक्रमण की जानकारी ली गयी है। प्रदेश में कोरोना का संक्रमण कम हुआ है। मुख्यमंत्री के निर्देशन में प्रदेश सरकार के कोविड संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण की कार्ययोजना कारगर सिद्ध हो रही है। प्रदेश में सर्विलांस, कांट्रैक्ट कांटेक्ट व एग्रेसिव टेस्टिंग से कोविड नियंत्रण में सफलता मिली है।

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष बनते ही हमलावर हुए सिद्धू, कहा- विरोधियों के बिस्तर गोल कर दूंगा

Posted by - July 23, 2021 0
पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से जारी कलेश शुक्रवार को नवजोत सिंह सिद्धू के अध्यक्ष बनने के बाद खत्म होता…
CM Yogi addressed a public meeting in Wazirganj.

लालू यादव के शासन में 60 से अधिक जातीय नरसंहार और 30 हजार से अधिक अपहरण हुएः योगी

Posted by - November 5, 2025 0
गया: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि 2005 के पहले बिहार में अपराध, जातीय संघर्ष, माओवाद, नक्सलवाद था।…