UPITS

प्रदेश के औद्योगिक विकास को गति देने में ‘मील का पत्थर’ साबित हो रहा है UPITS-2024

316 0

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश को ‘उत्तम प्रदेश’ बनाने के लिए संकल्पित योगी सरकार द्वारा औद्योगिक विकास को गति देने की दिशा में किए गए प्रयास मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। इन्हीं प्रयासों में से एक UPITS 2024 भी है। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) के दूसके संस्करण के अंतर्गत शनिवार को सूचना विभाग के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद ने स्टॉल्स का अवलोकन किया।

पांच दिवसीय कार्यक्रम के चौथे दिन प्रमुख सचिव (सूचना विभाग) संजय प्रसाद ने भ्रमण के दौरान इंडिया एक्सपो मार्ट में लगाए गए सूचना विभाग समेत विभिन्न विभागों के स्टालों का दौरा किया। साथ ही, स्टालों पर उपस्थित उद्यमियों से उन्होंने संवाद कायम किया और आयोजन के जरिए प्राप्त हो रहे अवसरों को लेकर चर्चा की।

कारोबार में बढ़ोतरी को लेकर आशान्वित दिखे उद्यमी

भ्रमण व अवलोकन के दौरान उद्यमियों ने संजय प्रसाद को आयोजन के माध्यम से कारोबार में बढ़ोतरी, व्यापक मार्केट तक पहुंच और आय में बढ़ोत्तरी जैसे विषयों की जानकारी दी। वह व्यापार को लेकर प्रगति के लिए भी आशान्वित दिखे। प्रमुख सचिव ने स्टालों का अवलोकन कर संबंधित विभागों के कार्यों की समीक्षा व सराहना भी की।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव ने कहा कि UPITS का द्वितीय संस्करण प्रथम संस्करण की भांति ही प्रदेश सरकार के कुशल नेतृत्व में सफल हो रहा है।

नोएडा की सुधरेगी कनेक्टिविटी, ‘कॉम्प्रिहेंसिव रीजनल ट्रांसपोर्ट प्लान’ तैयार कराएगी योगी सरकार

उनके अनुसार, पिछली बार की ही तरह इस बार भी हमारे उद्यमियों को कहीं ज्यादा कारोबार मिलने का मार्ग UPITS के जरिए प्रशस्त होगा। संजय प्रसाद के अनुसार, यह आयोजन उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास को और अधिक गति देने का श्रेयस्कर माध्यम साबित हो रहा है।

Related Post

CM Yogi

आजादी के आंदोलन में आर्य समाज के महापुरुषों का अहम योगदान: सीएम योगी

Posted by - October 15, 2022 0
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में महात्मा नारायण स्वामी के 75 वें निर्वाण दिवस पर आयोजित आर्यवीर एवं वीरांगना महासम्मेलन…
CM Yogi

आत्मनिर्भर पंचायतों से ही साकार होगी विकसित यूपी की परिकल्पना: मुख्यमंत्री

Posted by - September 28, 2025 0
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा है कि आत्मनिर्भर पंचायतें ही विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश-2047 की परिकल्पना…
AK Sharma

ऊर्जा और नगर विकास विभाग बाबा साहब के विचारों पर आधारित व्यवस्था पर कार्य कर गरीबों की कर रहे मदद: एके शर्मा

Posted by - December 6, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने देश के सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न‘…