UP को मिलेगी 9 नए मेडिकल कॉलेजों की सौगात, पीएम मोदी करेंगे लोर्कापण

1045 0
स्वास्थ्य क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करने के मकसद से उत्तर प्रदेश में नवनिर्मित 9 मेडिकल कालेजों का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कोविड नियंत्रण के लिये गठित टीम-09 की बैठक में कहा कि प्रदेश में 9 नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना का कार्य लगभग पूर्ण हो गया है।
इसी महीने प्रधानमंत्री द्वारा इन मेडिकल कॉलेजों को लोकार्पित किया जाना प्रस्तावित है। एक साथ 9 मेडिकल कॉलेजों का लोकार्पण प्रदेश के इतिहास में अभूतपूर्व अवसर होगा। उन्होंने बताया कि इन कॉलेजों में 450 से अधिक संकाय सदस्यों की नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है। फैकल्टी चयन शुचिता और पारदर्शिता के साथ हो।
मेरिट के आधार पर अच्छे शिक्षकों का चयन किया जाए। सीएम योगी ने कहा कि कोरोना महामारी के मद्देनजर प्रदेश की स्थिति हर दिन के साथ बेहतर होती जा रही है। यह अतिरिक्त सतर्कता और सावधानी बरतने का समय है।
थोड़ सी लापरवाही बड़ समस्या का कारक बन सकती है। पिछले 24 घंटों में 02 लाख 44 हजार 203 कोविड टेस्ट किये गए। इसी अवधि में संक्रमण के 112 नए केस की पुष्टि हुई, जबकि 204 कोरोना मरीज संक्रमण मुक्त होकर डिस्चार्ज भी हुए। वर्तमान में कुल 2,461 एक्टिव केस हैं।
उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमण की नियंत्रित स्थिति को देखते हुए जनहित में राजस्व न्यायालयों की गतिविधियों को पुन: प्रारंभ किया जाए। इसी प्रकार, थाना दिवस और तहसील दिवस के आयोजन की अनुमति भी दी जाए। प्रत्येक दशा में, प्रत्येक स्थान पर सोशल डिस्टेंसिंग सहित कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए।

Related Post

CM Yogi

जनता की समस्याओं पर संवेदनशीलता से ध्यान दें अधिकारी: सीएम योगी

Posted by - August 22, 2023 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे जनता की समस्याओं पर पूरी गंभीरता,…
cm yogi

चिकित्सक समाज हित में बहुत कुछ नया कर सकते हैं : योगी

Posted by - August 4, 2022 0
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने चिकित्सा क्षेत्र को व्यापक संभावनाओं वाला क्षेत्र बताते हुए गुरुवार…
पश्चिमी यूपी के छात्रों को एएमयू-जामिया में मिले 10 फीसदी आरक्षण

पश्चिमी यूपी के छात्रों को एएमयू-जामिया में मिले 10 फीसदी आरक्षण, तभी समस्या होगी खत्म : केंद्रीय मंत्री

Posted by - January 23, 2020 0
नई दिल्ली। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली (जामिया) में जो विरोध कर रहे हैं। वह सब राजनीति…