यूपी में जंगलराज! अलीगढ़ में चोरी का इल्जाम लगाकर दबंगो ने की दलित युवक की हत्या

593 0

यूपी में दलितों के खिलाफ जारी अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है, अलीगढ़ में चोरी का इल्जाम लगाकर एक दलित युवक की हत्या कर दी गई। अलीगढ़ के हरदुआगंज थाने के नगरिया भूड़ गांव के रविंद्र पाल के ऊपर दबंगो ने गेंहू चोरी का इल्जाम लगाया और घर में घुसकर जमकर पिटाई की।  पिटाई के बाद भी दबंग नहीं मााने और दलित युवक को बिजली के खंडे के साथ खड़ा करके उसकी शर्ट से ही उसका गला घोंट दिया जिससे युवक की मौत हो गई।

हत्या की जानकारी लगते ही आसपास के गांव के काफी लोगों की भीड़ लग गई, भारी पुलिस फोर्स पहुंच आई लेकिन तब तक आरोपी बाप-बेटा एवं भांजा मौके से फरार हो गए।  पुलिस ने बताया कि उसने देर रात इस मामले के मुख्य आरोपी राजबहादुर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी हो रही है।

कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेस ने उठाई आवाज़, मांग- कानून रद्द कर किसानों को मिले न्याय

रविन्द्र (22)की पांच महीने पूर्व शादी हुई थी। घटना के बाद युवक की पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। उसके घर में मातम पसरा हुआ है। वहीं दूसरी ओर पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है।घटना के वक्त गांव के कई लोग मौके पर मौजूद थे। लेकिन किसी ने कुछ नहीं बोला। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने राज बहादुर, अनुराग सिंह और शिब्बू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसमें से एक आरोपी राज बहादुर को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। दो आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

Related Post

cm yogi

विकास कार्यों में तेजी लाई जाए, समय और गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए: सीएम योगी

Posted by - August 17, 2022 0
सहारनपुर। उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) बुधवार को सहारनपुर पहुंचे। अपने भाषण से उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भर…
Ramlala

प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली रामनवमी को लेकर अयोध्या में तैयारियां शुरू

Posted by - March 28, 2024 0
अयोध्या । रामलला (Ramlalla) की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में पहली रामनवमी (Ram Navami) को लेकर विशेष उत्साह है।…
CM Yogi

महाशिवरात्रि पर सुरक्षा, सुविधा और स्वच्छता पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री

Posted by - February 25, 2025 0
गोरखपुर। महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर मंगलवार शाम गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अधिकारियों को निर्देशित किया…