UP: ग्रामीणों ने मांगी बिजली तो BJP MLA बोले- बेटे की कसम खाकर कहो कि तुमने मुझे ही वोट दिया

552 0

शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा क्षेत्र से भाजपा के विधायक वीर विक्रम सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो के मुताबिक, भाजपा विधायक से एक ग्रामीण ने उनसे अपने यहां लाइट लगवाने की बात कही थी। जवाब में विधायक ने कहा- तुम गंगा की तरफ हाथ करके या अपने लड़के की कसम खाकर कहो कि तुमने हमें वोट दिया है।

विधायक ने आगे कहा कि अगर तुमने हमें वोट दिया था तो म आज ही तुम्हारे घर पर लाइट लगवा देंगे। विधायक ने कहा ‘फरियाद उससे करो, जिसे तुम कुछ दो। तुम्हारा मेरी छाती पर चढ़ने का अधिकार नहीं, हमें पता है किसने हमें वोट दिया।

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो मीरानपुर कटरा क्षेत्र से भाजपा के विधायक वीर विक्रम सिंह का है। जिसमें एक ग्रामीण उनसे गांव में लाइट लगवाने की फरियाद कर रहा है और वह उससे यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि ग्रामीण अपने बेटे की कसम खाकर कहे कि उसने उन्हें वोट दिया है।

विधायक गांववाले से कह रहे हैं कि अपेक्षा उसी से की जाती है जिसे कुछ दिया जाए। वीडियो के मुताबिक, भाजपा विधायक हाल में संपन्न वृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्र में अपने विकास कार्यों का जिक्र कर रहे थे, तभी एक ग्रामीण ने उनसे अपने यहां लाइट लगवाने की बात कह दी।

असम: हिंदू-सिख-जैन बहुल इलाकों और धार्मिक स्थलों के पांच किमी के दायरे में गोमांस बेचने पर प्रतिबंध

विधायक ने कहा, ‘तुम गंगा की तरफ हाथ करके या अपने लड़के की कसम खाकर कहो कि तुमने हमें वोट दिया है, तो हम आज ही तुम्हारे घर पर लाइट लगवा देंगे। अपेक्षा उससे की जाती है जिसे आप कुछ दो।’जब ग्रामीण ने कहा कि वह तो फरियाद कर रहा है, तो विधायक ने कहा, ‘फरियाद उससे करो, जिसे तुम कुछ दो। अगर तुमने दिया होता तो तुम्हारा मेरी छाती पर चढ़ने का अधिकार होता।’

Related Post

Atal Bihari Vajpayee

अटल स्मृति: श्रीगोरक्षपीठ के प्रति थी गहरी श्रद्धा, महंत अवेद्यनाथ से था आत्मीय नाता

Posted by - December 24, 2025 0
लखनऊ:- भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee ) को याद करना केवल एक प्रधानमंत्री को स्मरण…

नीतीश बोले- महिलाएं शिक्षित होंगी तो जनसंख्या कम हो जाएगी, डिप्टी सीएम बोली- पुरुष हो जागरुक

Posted by - July 13, 2021 0
यूपी में योगी सरकार द्वारा पेश किए गए जनसंख्या नीति को लेकर पूरे देश में चर्चा शुरु हो गई है,…
cm yogi

प्रधानमंत्री की सुरक्षा से खिलवाड़ के लिये पंजाब सरकार माफी मांगे : सीएम योगी

Posted by - January 5, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (cm yogi) ने पंजाब में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (pm modi) की यात्रा के…