यूपी गेट पर शाम तक नहीं पहुंची ममता बनर्जी, इंटेलिजेंस एजेंसियां रही शतर्क

720 0

यूपी गेट पर तीन कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन स्थल पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पहुंचने की सूचना पर पुलिस के अधिकारी सुबह से ही सतर्क रहे। लोकल इंटेलिजेंस यूनिट की टीम, बम स्क्वॉयड और डॉग स्क्वॉयड आंदोलन स्थल पर निगरानी बनाए रहे। हालांकि वह देर शाम तक भी यूपी गेट नहीं पहुंची थीं। इस बारे में दिन में जब राकेश टिकैत से पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि उन्हें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आने की कोई जानकारी नहीं है।

वहीं इससे पहले यूपी गेट पर किसान नेता राकेश टिकैत से मुलाकात करने बिहार के पूर्व कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह पहुंचे। दोनों के बीच करीब एक घंटे तक बैठक चली। नरेंद्र सिंह ने कहा कि राकेश टिकैत के साथ बैठक में आंदोलन को व्यापक रूप देने पर बातचीत हुई है, जिसमें बिहार के अंदर जेपी आंदोलन की तरह कृषि कानून के खिलाफ चल रहे आंदोलन को भी बड़ा किया जाएगा।

असम की सलाह- मिजोरम यात्रा न करें, रवीश का तंज- सरमा से मंजूरी लेकर वहां जाएंगे मोदी-शाह

मीडिया से बातचीत में उन्होंने यह भी कहा कि कृषि कानून सिर्फ हरियाणा पंजाब और यूपी का नहीं बल्कि पूरे देश के लिए है। ऐसे में किसानों के साथ मिलकर आंदोलन को जगह-जगह पहुंचाया जाएगा। यह कृषि कानून पूरे देश के लिए गलत है। नरेंद्र सिंह ने पांच राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर कहा कि इस बार लोग सरकार का पूरी तरह से सफाया कर देंगे

Related Post

AK Sharma

जर्जर लाइनों एवं विद्युत पोलों को बदलने का किया जा रहा कार्य: एके शर्मा

Posted by - September 14, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश में उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं बेहतर विद्युत आपूर्ति देने के लिए ऊर्जा विभाग जमीनी स्तर पर विद्युत व्यवस्था…
cm yogi

सीएम योगी ने किया यूपीजीआईएस के आयोजन स्थल का निरीक्षण

Posted by - February 5, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को राजधानी लखनऊ के वृंदावन योजना स्थित यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (UP…
National Family Health Survey-5

राष्‍ट्रीय परिवार स्‍वास्‍थ्‍य सर्वेक्षण-5 के बाद अब नीति आयोग की डेल्‍टा रैंकिंग में यूपी प्रथम

Posted by - December 28, 2021 0
स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं में सुधार के मामले में उत्‍तर प्रदेश रोजाना कीर्तिमान हासिल कर रहा है। राष्‍ट्रीय परिवार स्‍वास्‍थ्‍य सर्वेक्षण-5 (National…
CM Yogi

सरकार व आमजन मिलकर कार्य करते हैं तो परिणाम कई गुना बढ़ जाते हैं: सीएम योगी

Posted by - March 18, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि विकास अनवरत चलने वाली प्रक्रिया है। इसके लिए शासन-प्रशासन के साथ…