UP: ड्यूटी रूम में सोता रहा ऑन ड्यूटी कर्मचारी, इलाज के अभाव में तड़पकर मरीज की मौत

736 0

यूपी के बांदा जिला अस्पताल में एक मरीज की तड़पकर सिर्फ इसलिए मौत हो गई क्योंकि वार्ड में भर्ती मरीजों की देखभाल का जिम्मेदार नर्सिंग स्टाफ ड्यूटी रूम में सोता रहा। परिजनों ने बकायदा इसका वीडियो भी बनाया है, लगभग 3 मिनट की क्लिप में साफ देखा जा सकता है कि नर्सिंग ड्यूटी रूम के अंदर नर्सिंग स्टाफ ऑन-ड्यूटी बेधड़क सो रहा है। परिजन बाहर दरवाजा खोलने की मिन्नतें कर रहे थे  लेकिन उस पर इसका कोई असर नहीं हुआ, बाद में इलाज के अभाव में मरीज ने दम तोड़ दिया।

सीएमएस डॉक्टर उदयभान ने बताया कि दोषियों के खिलाफ जांच कराकर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।  उन्होंने कहा कि परिजनों ने रात में उन्हें फोन नहीं किया, अगर फोन आता तो वह ज़रूर उठाते, उनका फोन कभी बंद नहीं रहता।

मरीज के तीमारदारों ने अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ की लापरवाही का वीडियो भी बनाया है।  लगभग 3 मिनट की क्लिप में साफ देखा जा सकता है कि बर्न वॉर्ड के नर्सिंग ड्यूटी रूम के अंदर किस तरह ऑन-ड्यूटी कर्मचारी बेधड़क सो रहा है। मरीज के परिजन बाहर दरवाजा खोलने की मिन्नतें कर रहे हैं, लेकिन उस पर इसका कोई असर नहीं हो रहा।  परिजनों ने दोषी स्टाफ के खिलाफ अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।

बिहार: तेजस्वी-तेजप्रताप में सबकुछ ठीक नहीं! जन्माष्टमी पर लगे पोस्टरों से तेजस्वी की तस्वीर गायब

अपने स्टाफ की करतूत से शर्मसार मेडिकल अधिकारी सवालों से नजर चुराते नजर आए। बांदा जिला अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर उदयभान ने  बताया कि दोषियों के खिलाफ जांच कराकर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।  उन्होंने दावा किया कि परिजनों ने रात में उन्हें फोन नहीं किया था।  अगर फोन आता तो वह ज़रूर उठाते।  उनका फोन कभी बंद नहीं रहता। फिर भी दोषी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Post

CM Yogi

शून्य से शिखर की यात्रा प्रधानमंत्री मोदी के जीवन का सारः सीएम योगी

Posted by - September 17, 2024 0
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार शाम लखनऊ के पटेल…
AK Sharma

अब विश्वभर के राम भक्तों के लिए सांस्कृतिक राजधानी के रूप में जानी जाएगी अयोध्या धाम: एके शर्मा

Posted by - January 22, 2024 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री एके शर्मा (AK Sharma) ने भगवान श्री राम के दिव्या व…
CM Yogi in Ayodhya

अयोध्या जितनी सुंदर, भारत के बारे में उतनी ही अच्छी धारणा बनेगी: सीएम योगी

Posted by - May 8, 2023 0
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि अयोध्या (Ayodhya) से कोई रामभक्त लोकतंत्र के इस पर्व में विजयी…
Sunil Yadav

नोडल अधिकारी ने लंभुआ व कोइरीपुर नगर पंचायत का किया निरीक्षण

Posted by - November 26, 2022 0
सुलतानपर। नगर पालिका और नगर पंचायतों में स्वच्छता अभियान व जलाशयों के संरक्षण सहित करीब 12 महत्वपूर्ण बिंदुओं की हकीकत…