यूपी में कोविड प्रबंधन की ऑस्ट्रेलिया में चर्चा, वहां के सांसद ने कहा- योगी को हमें दे दीजिए

630 0

कोरोना की दूसरी लहर के दौरान यूपी में सरकारी सिस्टम ध्वस्त हो गया था, बड़ी संख्या में लोगों की मौत इलाज न मिल पाने की वजह से हो गई लेकिन अब कहानी बदल गई।ऑस्ट्रेलिया के सांसद क्रैग केली ने सीएम योगी आदित्यनाथ के कोरोना प्रबंंधन को अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल के जरिए सराहा है। उन्होंने लिखा- क्या कोई ऐसा रास्ता है कि कुछ दिन के लिए योगी आदित्यनाथ हमें मिल सके जिससे हमारे यहां दवा की किल्लत को दूर किया जा सके।

हालांकि उस ट्वीट में कमेंट करने वाले तमाम लोगों ने इसे प्रचार बताया, कहा- उत्तर प्रदेश की जनता ही जानती है कि उसके यहां प्रबंधन कितना बेहतर था। एक अन्य यूजर ने लिखा- अप्रैल और मई महीने में यूपी के भीतर अस्पतालों में बेड नहीं थे, दवाईयां दस गुना अधिक दााम पर बेची जा रही थी कोई इसे कैसे भूल सकता है।

https://twitter.com/CraigKellyMP/status/1413742414360055808?s=20

दरअसल, क्रैग केली ने 10 जुलाई को अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया जो जमकर वायरल हो रहा है। क्रैग को यूपी का कोरोना वायरस प्रबंधन का मॉडल इतना पसंद आया कि वह सोशल मीडिया पर सीएम योगी की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए।

उन्होंने लिखा है, भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश… क्या कोई ऐसा रास्ता है जिससे वे हमें अपना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुछ दिनों के लिए दे सकते हैं जिससे कि वो आइवरमेक्टिन (दवा) की किल्लत से हमें निकाल सकें। जिसकी वजह से हमारे राज्य में निराशाजनक स्थिति पैदा हो गई है।’

पेट्रोल आज भी सरपट भागा, 16 पैसे के साथ करीब तीन महीने बाद सस्ता हुआ डीजल

इसके अलावा उन्होंने कहा कि क्रैग ने एक ट्वीट पर यह जवाब दिया है जिसमें यूपी में कोरोना के मामलों के बारे में कुछ आंकड़े बताए गए हैं। जे चाइमी ने डाटा साझा करते हुए लिखा है, पिछले 30 दिनों में. भारत का 17 प्रतिशत आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में 2.5 प्रतिशत मौत के मामले रहे और एक प्रतिशत से भी कम कोरोना के मामले रहे। महाराष्ट्र में भारत की 9 प्रतिशत आबादी है और यहां 18 प्रतिशत कोरोना के मामले रहे और कुल मौत का पचास फीसदी आंकड़ा भी यहीं से रहा है। महाराष्ट्र भारत का फार्मा हब है और यूपी आइवरमेक्टिन के इस्तेमाल में चैम्पियन।

Related Post

सीएम योगी ने सुनी फरियाद, बोले- हर जरूरतमंद को इलाज के लिए मिलेगी भरपूर मदद

Posted by - November 25, 2023 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने अधिकारियों को हर जरूरतमंद तक बेहतरीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया…
AK Sharma

एके शर्मा ने नाला निर्माण का किया शिलान्यास, बोले- दूर हो गया लखनऊ का कोढ़

Posted by - April 3, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma) द्वारा आज उत्तरी विधानसभा क्षेत्र लखनऊ के फैजुल्लागंज…
Neha Sharma

डीएम ने ग्राम चौपाल में सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश

Posted by - June 23, 2023 0
गोंडा। शुक्रवार को विकास खंड रुपईडीह की 6 ग्राम पंचायतों में डीएम नेहा शर्मा (Neha Sharma) की अध्यक्षता में ग्राम…
AK Sharma

विगत दो वर्षों में उप्र के इतिहास में सबसे ज्यादा विद्युत आपूर्ति की गयी: एके शर्मा

Posted by - December 29, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि प्रधानमंत्री के आर्शीवाद से मुख्यमंत्री…