यूपी : चुनाव के दौरान इटावा एसपी सिटी को थप्पड़ मारने वाले भाजपा नेता पर दर्ज हुआ केस

714 0

उत्तर प्रदेश मेें ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान जमकर उत्पात मचाया गया, भाजपा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पुलिस तक को थप्पड़ मार दिया। इटावा जिले के बढ़पुरा इलाके में चुनाव के दौरान एसपी सिटी प्रशांत कुमार को थप्पड़ मारने वाले भाजपा नेता विमल भदौरिया के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।बढ़पुरा थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार शर्मा ने भदौरिया समेत 100-125 कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

बताया जाता है कि चुनाव के दिन विमल भदौरिया सैकड़ो लोगों के साथ आया और बैरियर तोड़ने लगा, पुलिस ने रोका तो भाजपाईयों ने उनपर पत्थर चलाना शुरु कर दिया।इसी दौरान विमल ने एसपी सिटी के साथ हाथपाई की और उन्हें नीचे गिरा दिया, बताया जाता है कि उनपर लाठी डंडो से भी प्रहार किया गया।

पेट्रोल आज भी सरपट भागा, 16 पैसे के साथ करीब तीन महीने बाद सस्ता हुआ डीजल

उधर, विमल भदौरिया ने घटना में सैफई परिवार के इशारे पर फर्जी फंसाने का आरोप लगाया। कहा कि घटना के दौरान वह मौजूद भी नहीं थे, फिर भी उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। उधर, सपा प्रत्याशी आनंद यादव ने भाजपा विधायक सरिता भदौरिया, एसडीएम सदर सिद्धार्थ पर फायरिंग व एसपी सिटी को पिटवाने का आरोप लगाया है।

Related Post

Drains

ड्रोन कैमरे से कराया जाएगा नालों का सर्वे, निदेशालय को भेजे जाएंगे फोटोग्राफ्स

Posted by - June 24, 2022 0
लखनऊ: प्रदेश में मानसून की दस्‍तक से पहले सरकार सभी इंतजामों को पुख्‍ता करने में जुट गई है। जलभराव के…
अयोध्या मामला 18 अक्टूबर तक फैसला!

अयोध्या मामला : 18 अक्टूबर तक दोनों पक्षों की जिरह हो सकती है पूरी

Posted by - September 18, 2019 0
नई दिल्ली। राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मामले की सुप्रीम कोर्ट में नियमित सुनवाई हो रही है। बुधवार को सुनवाई के दौरान…
UP Transport Corporation

ड्राइविंग ही नहीं युवाओं को ऑटोमोटिव टेक्नीशियन की भी ट्रेनिंग दे रहा परिवहन निगम

Posted by - September 7, 2023 0
लखनऊ। युवाओं को कौशल के माध्यम से रोजगार के योग्य बनाने की अपनी मुहिम के तहत योगी सरकार विभिन्न क्षेत्रों…