UP चुनावः ब्राह्मणों के एनकाउंटर का बदला लेने का समय आ गया- बोले BSP नेता

685 0

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी ने इस बार दलितों के साथ ब्राह्मणों को भी जोड़ने की योजना बनाई है। शुक्रवार को बीएमसी ने अयोध्या से ब्राह्मण सम्मेलन की शुरुआत की, इस मौके पर वरिष्ठ नेता सतीश चंद्र मिश्रा ने लोगों को संबोधित किया।उन्होंने कहा कि अगर ब्राह्मणों का साथ मिला तो यूपी में बसपा की सरकार बनेगी और भव्य मंदिर भी हमारी सरकार में बनेगा।

उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए यह तक कहा कि अब ब्राह्मणों के एनकाउंटर का बदला लेने का समय आ गया है। पांच चरण में ये सम्मेलन पूरे होंगे और सभी का आगाज यूपी की अलग-अलग धार्मिक नगरी से किया जा रहा है।योगी सरकार पर हमला करते हुए मिश्रा ने कहा कि यूपी में 13% ब्राह्मण हैं, फिर भी हाशिये पर हैं। इसका कारण है कि ब्राह्मण एकजुट नहीं हो पा रहा हैं।

ब्राह्मणों को एकजुट होना पड़ेगा। असली ताकत तभी मिलेगी, जब ब्राह्मण एकजुट होगा। 13% ब्राह्मण व 23% दलित एक हो जाएगा तो सरकार बनने से कोई नहीं रोक पाएगा। ब्राह्मण समाज बुद्धजीवी समाज है। हाथी नहीं गणेश है, ब्रम्हा विष्णु महेश है।सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि बसपा सरकार में 62 सीट ब्राह्मणों ने जीता। ब्राह्मण समाज के कारण ही बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार आई थी। बसपा सरकार में 2200 ब्राह्मणों को सरकारी वकील बनाया गया था। ब्राह्मण अधिकारी को उचित तैनाती दी गई।

स्वास्थ्य मंत्री बोले टीके पर न राजनीति करे विपक्ष, लोगो ने दिया जवाब

मेरा प्रदेश के ब्राह्मणों से आह्वान है कि जितनी ब्राह्मणों की हत्या हुई उससे सबक ले।इस मौके पर मिश्रा ने विकास दुबे एनकाउंटर का मुद्दा भी उठाया। उन्‍होंने कहा कि क्या दोष है उस लड़की खुशी का जो 16 साल की है और जेल में बंद है। उसके मां और बाप को कानपुर जबकि उसे बाराबंकी जेल में रखा गया। जिसका नाम खुशी और वो दुखी हो गई। मुख्यमंत्री को इस मामले पर खुद संज्ञान लेना चाहिए।

Related Post

AK Sharma

संचारी रोग, डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया से प्रभावित क्षेत्रों में ढ़िलाई बर्दाश्त नहीं: एके शर्मा

Posted by - November 9, 2022 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma)  ने सभी नगरीय निकाय के अधिकारियों को निर्देशित…
पीएम मोदी

बंगाल में ममता पर गरजे पीएम मोदी, बोले – पाकिस्तान से बदला लेने पर दीदी को हो रहा था दर्द

Posted by - April 3, 2019 0
पश्चिम बंगाल। सिलीगुड़ी में पीएम मोदी ने सीएम ममता बनर्जी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जो लोग टीएमसी…
AK Sharma

कांवड़ मार्गों, शिविरों व पाण्डालों, शिवालयों एवं मंदिरों के आसपास विद्युत आपूर्ति बाधित न हो: एके शर्मा

Posted by - July 8, 2025 0
लखनऊ: श्रावण मास में 11 जुलाई से शुरू होने वाली पवित्र कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की…
Rahul Gandhi

राहुल गांधी का BJP पर हमला: ‘जो मेरे मौन से डरते हैं मैं उनसे नहीं डरता’

Posted by - March 18, 2021 0
 नई दिल्ली। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) गुरुवार को फिर किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले लोगों को…