UP ब्लॉक प्रमुख चुनाव: हिंसा का नाम बदल रख दिया गया ‘मास्टरस्ट्रोक’- राहुल का योगी पर वार

801 0

यूपी में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन के दौरान गुरुवार को भारी अराजकता हुई थी। इस दौरान कई जगह हिंसा, गोलीबारी की घटनाएं सामने आईं। यूपी के कन्नौज, सीतापुर, उन्नाव, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, बहराइच से हिंसा की खबरें मिली। इसके बाद से कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बहुजनसमाज पार्टी लगातार बीजेपी पर हमलावर है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शनिवार को बीजेपी पर निशाना साधा है।

यूपी में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन के दौरान कई जिलों में हिंसा की खबरें सामने आई हैं। इस हिंसा को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने योगी सरकार पर हमला बोला है। राहुल ट्वीट कर लिखा- उत्तर प्रदेश में ‘हिंसा’ का नाम बदलकर ‘मास्टरस्ट्रोक’ रख दिया गया है। उन्होंने अपने ट्वीट में एक खबर भी शेयर की जिसमें बताया गया कि कैसे चुनाव में हिंसा हुई।बता दें कि आज 11 बजे से ही यूपी की 476 क्षेत्र पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए मतदान हो रहा है।

राहुल गांधी ने एक खबर शेयर करते हुए ट्वीट में लिखा, “उत्तर प्रदेश में हिंसा का नाम बदलकर मास्टरस्ट्रोक रख दिया गया है।” वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर एक महिला का नामांकन करने से रोकने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “कुछ सालों पहले एक बलात्कार पीड़िता ने बीजेपी विधायक के खिलाफ आवाज उठाई थी, उसे व उसके परिवार को मारने की कोशिश की गई थी। आज एक महिला का नामांकन रोकने के लिए बीजेपी ने सारी हदें पार कर दीं। सरकार वही। व्यवहार वही।

Related Post

Maha Kumbh

महाकुम्भ क्षेत्र में दो और संन्यासी अखाड़ों की धर्म ध्वजा हुई स्थापित

Posted by - December 30, 2024 0
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज में आयोजित होने जा रहे विश्व के सबसे बड़े आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समागम महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh)…
up police

इंस्पेक्टर ने दहेज पीड़िता से पूछा-आइए .. आपका इंतजार था! किस फिल्म का गाना है?

Posted by - February 23, 2021 0
लखनऊ। जिले में दहेज के लिये छत से फेंकने का आरोप लगाने वाली महिला तीन दिन बाद मोहनलालगंज कोतवाली में…
Rowing

रोइंग खिलाड़ियों को प्रतिभा प्रदर्शन का मंच देने को रामगढ़ताल बेकरार

Posted by - May 26, 2023 0
गोरखपुर। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (Khelo India University Games)  में रोइंग (नौकायन) प्रतियोगिता की मेजबानी के साथ गोरखपुर भी गर्व…
On the conclusion of Navratri, cheers echoed in the devi mandirs

नवरात्रि के समापन पर देवी मंदिरों में गूंजे जयकारे, 2 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Posted by - October 1, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पावन धरती पर शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri) केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आस्था, परंपरा और नारी…