Rampur News

जब नर्स ने अचानक डॉक्टर को जड़ दिया जोर का थप्पड़…

857 0

रामपुर। कोरोना माहमारी के इस नाजुक हालात में जहां सभी को साथ मिलकर काम करने की जरूरत है वहीं डॉक्टर और नर्स के बीच झड़प का मामला सामने (Clash Between Nurse or Doctor) आया है। यह घटना यूपी के रामपुर जिला अस्पताल (Rampur District Hospital) की है। एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है, जिसमें किसी बात को लेकर नर्स और डॉक्टर के बीत काफी बहस हो रही है. दोनों के बीच काफी देर तक तू-तू मैं-मैं हुई।

वीडियो (Video Viral) में साफ सुना जा सकता है कि वह नर्स डॉक्टर से बदतमीजी से बात कर रही है। यहां तक कि बात औकात पर भी आ गई और अचानक नर्स ने डॉक्टर के गाल पर थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना को देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। एक दम से डॉक्टर ने भी उठकर नर्स को थप्पड़ जड़ (Doctor Slap Nurse) दिया तभी वहां मौजूद एक शख्स ने डॉक्टर को रोकने की कोशिश की।

नर्स ने डॉक्टर को जड़ा चांटा

हद तो तब हो जाती है जब झगड़ते-झगड़ते ही गुस्साई नर्स ने डॉक्टर को चांटा जड़ दिया। फिर क्या था गुस्से में आकर डॉक्टर ने भी नर्स पर हाथ उठा दिया। ये पूरी घटना पास के ही एक कैमरे में कैद हो गई। वहीं जब सिटी मजिस्ट्रेट से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि डॉक्टर और नर्स से उन्होंने बातचीत की है। दोनों का कहना है कि वह काफी परेशान थे, इसीलिए उन्होंने इस तरह का कदम उठा लिया। वहीं सिटी मजिस्ट्रेट का कहना है कि वह इस पूरे मामले की जांच करेंगे।

तमाशबीन बना रहा पुलिसकर्मी

जब डॉक्टर और नर्स आपस में लड़ रहे थे उस समय आसपास कुछ लोग मौजूद थे। उनके साथ ही वहां पुलिसकर्मी भी मौजूद था। हैरान करने वाली बात ये है कि सबके सामने डॉक्टर और नर्स लड़ते रहे लेकिन पुलिसकर्मी ने दोनों को रोकने की कोशिश तक नहीं की। वह चुपचाप खड़े होकर तमाशा देखता रहा।

Related Post

CM Yogi paid humble tribute to Sardar Patel.

‘रन फॉर यूनिटी’ के शुभारंभ पर बोले मुख्यमंत्री, सरदार पटेल के आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि

Posted by - October 31, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को लखनऊ में ‘भारत रत्न’ सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती (Sardar…
AK Sharma

विद्युत व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण एवं जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु एक सप्ताह चलेगा विशेष अभियान

Posted by - July 29, 2023 0
लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma)  ने निर्देश दिए है कि उत्तर प्रदेश पॉवर कार्पोरेशन लिमिटेड…
Banarasi Saree

बनारसी साड़ी पर दिखेंगे काशी के घाट, नंदी, त्रिशूल और संस्कृत के श्लोक

Posted by - September 10, 2023 0
वाराणसी। काशी के प्राचीन, पारंपरिक हस्तशिल्प व आधुनिक उत्पाद ग्रेटर नोएडा में होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में जलवा बिखेरने…