UP Police will organize 'Run for Unity'.

लौह पुरुष की 150वीं जयंती पर यूपी पुलिस आयोजित करेगी ‘रन फॉर यूनिटी’

179 0

लखनऊ। देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश में एक बार फिर एकता, अखंडता और राष्ट्रीय समरसता का संदेश गूंजेगा। 31 अक्टूबर को यूपी पुलिस प्रदेश के सभी जिलों और पुलिस कमिश्नरेट मुख्यालयों पर “Run for Unity” कार्यक्रम का भव्य आयोजन करेगी।

पुलिस महानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) एलआर कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम भारत की एकता और अखंडता के प्रति नागरिकों की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी थानों, स्कूलों, कॉलेजों, एनसीसी, स्काउट्स और स्थानीय नागरिकों की सहभागिता के साथ यह दौड़ (Run for Unity) आयोजित होगी, जिसमें तिरंगे झंडे और राष्ट्रीय नारों के साथ देशभक्ति का वातावरण बनेगा।

उन्होंने बताया कि ‘रन फॉर यूनिटी’ (Run for Unity) सुबह 7 से 10 बजे के बीच आयोजित की जाएगी। प्रत्येक थाने या पुलिस मुख्यालय से 1 से 1.5 किलोमीटर की दूरी तक दौड़ का आयोजन होगा। मार्ग का चिन्हांकन, दिशा संकेतक, बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

कार्यक्रम में प्रशिक्षणरत महिला व पुरुष आरक्षी, विद्यालयों व महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं, एनसीसी कैडेट, स्काउट, पुलिस अधिकारी, कर्मचारी, समाजसेवी और प्रमुख खेल हस्तियां भी भाग लेंगी। इस अवसर पर प्रतिभागियों के हाथों में तिरंगा लहराएगा, जो एकता और सौहार्द का प्रतीक बनेगा।

Related Post

AK Sharma

एके शर्मा ने ऊर्जा एवं नगर विकास से संबंधित आई शिकायतों का मौके पर किया निस्तारण

Posted by - July 19, 2024 0
लखनऊ/मऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने ’सम्भव’ के तहत् नगर विकास, ऊर्जा…
योगी आदित्यनाथ

एनआरसी मुद्दे पर एकजुटता का प्रदर्शन कर, सरदार पटेल को दें सच्ची श्रद्धांजलि: योगी

Posted by - December 15, 2019 0
लखनऊ। लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जीपीओ पार्क स्थित…
President Ram Nath Kovind

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज पहुचेंगे बनारस, मां गंगा की आरती में होंगे शामिल

Posted by - March 13, 2021 0
वाराणसी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind)  आज अपने तीन दिवसीय दौरे पर वाराणसी आ रहे हैं, जहां वह काशी…