UP Panchayat elections

पंचायत चुनाव: आचार संहिता के उल्लंघन में 12 प्रत्याशियों पर रिपोर्ट

897 0

कानपुर। बिल्हौर में आचार संहिता के उल्लंघन में 10 प्रत्याशियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इन लोगों ने सरकारी भवनों पर पोस्टर चिपकाए थे। वहीं चौबेपुर में बगैर अनुमति प्रचार में जुटे नौ वाहनों को सीज किया गया। रविवार को एएसपी आउटर आदित्य कुमार शुक्ला ने सीओ बिल्हौर राजेश कुमार व थाना पुलिस के साथ क्षेत्र के अतिसंवेदनशील व संवेदनशील गांवों बिकरू, कंजती, डिब्बा निवादा, भीटी आदि का दौरा किया।

सरकारी भवनों पर पोस्टर चिपके मिले। इस पर जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी अवधेश कोरी, अश्विनी कुमार उर्फ गोपाल दीक्षित, प्रधान पद की प्रत्याशी ममता देवी, राजेश्वरी कुशवाहा, रेशमा कश्यप, रमा चौरसिया, जितेंद्र कुमार गौतम, चंद्रपाल, अमर सिंह, गया प्रसाद कठेरिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। बगैर अनुमति जुलूस निकालने पर दो प्रत्याशियों विमलेश कुशवाहा व मोनू पाल के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई।

Related Post

Awarding and Assessing Body

उत्तर प्रदेश राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद बना “अवार्डिग एंड एसेसिंग निकाय”

Posted by - July 8, 2024 0
लखनऊ । व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण की गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रयासरत योगी सरकार ने इस दिशा में एक और…
Chidanand Saraswati

सनातन को उसके चरम उत्कर्ष पर ले जाने का कार्य करेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ – चिदानंद सरस्वती

Posted by - January 21, 2025 0
महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ (Maha Kumbh) की समस्त दिव्यता – भव्यता उसमें आने वाले संतों,महात्माओं और करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से…