Panchayat Election

मथुरा में चलीं गोलियां, आठ घायल, कुशीनगर में ढाई घंटे बाद शुरू हुई वोटिंग

734 0

लखनऊ। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव ( UP Panchayat Election) के चौथे और अंतिम चरण के चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग और पुलिस विभाग पूरी तरह मुस्तैद हैं। 17 जिलों में हो रहे चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां अपने-अपने केंद्रों पर तैनात हैं।

इस फेज में कुल 19035 मतदान केंद्र और 48554 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। कुल 2 करोड़ 98 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग इस चरण में कर सकेंगे। चतुर्थ चरण के 17 जनपदों में 738 जिला पंचायत वार्ड के जिला पंचायत सदस्यों के लिए 10679 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 18356 क्षेत्र पंचायत वार्ड के क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 85408 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसी तरह इन 17 जिलों में 14111 ग्राम पंचायत के प्रधान पद के लिए 114400 उम्मीदवार मैदान में हैं।

मथुरा के बरसाना में चलीं गोलियां

मथुरा के थाना बरसाना की ग्राम पंचायत राकोली के गांव नहारा में मतदान के दौरान गोलियां चल गईं। सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ एसडीएम गोवर्धन राहुल यादव मौके पर पहुंच गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार सियाराम व मलखान पक्ष में गोलियां चली हैं। घटना में आठ लोगों के घायल होने की सूचना है।

11 बजे तक जिलों में मतदान का प्रतिशत

बांदा                     20 फीसदी
कुशीनगर              20.70 फीसदी
मथुरा                    23.97 फीसदी
हापुड़                    26.5 फीसदी
बुलंदशहर              23.4 फीसदी
फर्रुखाबाद             23.23 फीसदी

ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा अपने पैतृक गांव गांठोली में नहीं डाल सकेंगे वोट

ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा अपने पैतृक गांव गांठोली मेंवोट नहीं डाल सकेंगे। वोटर लिस्ट से मंत्री श्रीकांत शर्मा का नाम कटा हुआ है। परिजनों ने विरोधियों पर प्रशासन से मिलकर वोट कटवाने का आरोप लगाया है।

Related Post

CM Abhyudaya Yojana

यूपी के होनहारों को सुनहरे भविष्य की राह दिखा रही मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना

Posted by - May 24, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर छात्र भी अपनी प्रतिभा और प्रदेश सरकार की योजनाओं के दम पर…
Shyama Charan Gupta

पूर्व सांसद श्यामाचरण गुप्ता का निधन, कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल में थे भर्ती

Posted by - April 10, 2021 0
नई दिल्ली। प्रयागराज के उद्योगपति व पूर्व सांसद श्यामाचरण गुप्ता (Shyama Charan Gupta) का शुक्रवार की रात को निधन हो…
Water ATM

महाकुम्भ में वाटर एटीएम से बटन दबाते ही मिल रहा फ्री आरओ पानी, श्रद्धालुओं ने जताया आभार

Posted by - January 30, 2025 0
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज में सनातन के महापर्व महाकुम्भ (Maha Kumbh) का आयोजन चल रहा है। देश भर से करोड़ों की…