Drishti Patra

UP पंचायत चुनाव के लिए BJP ने कसी कमर, मंत्री लगाएंगे चौपाल

903 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों (UP Panchayat Chunav) के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 58 हजार से अधिक ग्राम सभाओं में जनसंवाद करने का लक्ष्य रखा है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और पंचायत चुनाव के लिए संगठन के प्रभारी व एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने बताया कि 18 मार्च तक पार्टी के नेता, केंद्र व राज्‍य सरकार के मंत्री, सांसद व विधायक 58 हजार से अधिक ग्राम सभाओं में पहुंचकर जनसंवाद करेंगे और केंद्र और राज्य की लोक कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करेंगे।

केशव मौर्य ने ट्वीट कर कहा, ‘ममता दीदी के ड्रामे का पहला एपिसोड समाप्त’

(UP Panchayat Chunav) त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद पर सीधे अपने उम्मीदवार नहीं उतार रही है, लेकिन जिला पंचायत सदस्य के लिए तीन हजार से अधिक सभी वार्डों में अपने प्रत्याशी उतारेगी।

पाठक ने बताया कि भाजपा ने केंद्र और राज्‍य सरकार के मंत्रियों और पार्टी के पदाधिकारियों को ग्राम चौपालों में पहुंचने की जिम्मेदारी दी है. उन्होंने दावा किया कि भाजपा को गांव-गांव में व्यापक समर्थन मिल रहा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बृहस्पतिवार को लखनऊ के गंगागंज से ग्राम चौपाल अभियान का शुभारंभ किया।

उल्लेखनीय है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद पर सीधे अपने उम्मीदवार नहीं उतार रही है, लेकिन जिला पंचायत सदस्य के लिए तीन हजार से अधिक सभी वार्डों में अपने प्रत्याशी उतारेगी। इस चुनाव के जरिये भाजपा 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भी अपनी जमीनी हकीकत का आकलन करेगी।

Related Post

AK Sharma

योगी के मंत्री ने मौनी अमावस्या की तैयारियों की घोषणा की, यातायात और भीड़ प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित किया

Posted by - January 21, 2025 0
महाकुंभनगर। उत्तर प्रदेश के मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने मंगलवार को घोषणा की कि अधिकारी 29 जनवरी को मौनी…
CM Yogi

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में आज देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में खड़ा है उत्तर प्रदेश: योगी

Posted by - November 1, 2023 0
गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि 2017 के पहले उत्तर प्रदेश का नौजवान अपने आप को यूपी…
cm yogi

सीएम योगी ने दोहराया ‘विकसित यूपी’ का अपना संकल्प, कहा- विपक्ष करे सार्थक चर्चा, सरकार सभी प्रश्नों का देगी जवाब

Posted by - August 11, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र 2025 की शुरुआत से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को…