Booster Dose

एक करोड़ ‘अमृत डोज़’ का आंकड़ा पार करने के करीब पहुंचा उत्तर प्रदेश

415 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश जल्द ही एक करोड़ कोविड बूस्टर डोज (Booster Dose) लगाने वाला प्रदेश बन जाएगा। अब तक प्रदेश में लगभग 92 लाख लोगों ने कोविड वैक्सीन की प्रिकॉशन डोज ले ली है।

यूपी 35 करोड़ 17 लाख से अधिक टीके की डोज देने के साथ ही टीकाकरण अभियान में दूसरे प्रदेशों की तुलना में पहले पायदान पर अपना स्‍थान बनाए हुए है। सर्वाधिक आबादी वाले यूपी में सर्वाधिक टीके की डोज देकर देश में यूपी टीकाकरण अभियान का सफलतापूर्वक नेतृत्‍व कर रहा है।

91.96 लाख बूस्टर डोज (Booster Dose) लगाये गये

उत्तर प्रदेश सरकार कोरोना संक्रमण को मात देने के लिए बेहतरीन रणनीति के तहत काम कर रही है। कोरोना के खिलाफ लोगों को अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 10 जनवरी से बूस्टर डोज देना शुरू किया है। अमृत महोत्सव के अंतर्गत 15 जुलाई से 30 सितंबर तक राज्य में प्रीकॉशन डोज़ का अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत 75 दिनों में ज्यादा से ज्यादा लोगों को तीसरी खुराक लगवाने का लक्ष्य रखा गया है। राज्य में अबतक 91.96 लाख बूस्टर डोज दी जा चुकी हैं।

सरकार चला रही जागरूकता अभियान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार 18 साल से अधिक आयु के प्रत्येक व्यक्ति को बूस्टर डोज लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। बूस्टर डोज के महत्व के बारे में जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। इन अभियानों के माध्यम से टीकाकरण केंद्रों की जानकारी भी दी जा रही है।

रक्षाबंधन पर बहनों ने मुख्यमंत्री योगी को भेजी राखी

16.62 करोड़ से ज्यादा लोगों को लग चुकी है डबल डोज

बता दें कि उत्तर प्रदेश में कोविड वैक्सीन के अबतक 35.17 करोड़ टीके लगाये जा चुके हैं। इनमें लगभग 17.63 करोड़ से ज्यादा पहली खुराक हैं, जबकि 16.62 करोड़ से अधिक व्यक्तियों को पूरी तरह से डबल डोज लगायी जा चुकी है।

बच्चों को लगाये गये 4.20 करोड़ डोज

राज्य में 15-17 आयु वर्ग के बच्चों को 2,70,77,099 से अधिक टीके की खुराक दी गई है और 12-14 आयु वर्ग के बच्चों को 1,58,17,228 से अधिक टीके की खुराक दी गई है।

30 सितंबर तक चल रहा बूस्टर डोज (Booster Dose) का विशेष अभियान

बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने 30 सितंबर तक 75-दिवसीय विशेष अभियान के दौरान कम से कम 13 करोड़ लोगों को प्रिकॉशन डोज प्रदान करने का लक्ष्य रखा है।

Related Post

Godaan

उत्तर प्रदेश में फिल्म गोदान टैक्स फ्री, गो संरक्षण को बढ़ावा देने पर आधारित है फिल्म

Posted by - February 6, 2026 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने गो संरक्षण पर आधारित फिल्म गोदान (Godaan) को राज्य में टैक्स फ्री कर दिया है।…
CM Yogi

औद्योगिक वादों के निस्तारण के लिए ‘ई-कोर्ट प्रणाली’ को सुदृढ़ करेगी योगी सरकार

Posted by - October 8, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में औद्योगिक परिवेश को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न मोर्चों पर कार्य कर रही योगी सरकार (Yogi…
Temple Economy Model

सीएम योगी के प्रयासों के नाते घरेलू पर्यटकों की संख्या के लिहाज से यूपी नंबर वन

Posted by - July 12, 2025 0
लखनऊ । विकसित देशों में टूरिज्म (Tourism) सेक्टर अर्थव्यवस्था में करीब 10 फीसदी का योगदान देता है। भारत में यह…
Braj

काशी और अयोध्या की तरह मथुरा में भी पग-पग पर तीर्थ स्थल, हो रहा जीर्णोद्धार

Posted by - January 6, 2023 0
मथुरा। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार श्रीकृष्ण जन्मभूमि (Shrikrishna Janmbhumi) को एक प्रमुख तीर्थ पर्यटन स्थल के रूप में विकसित…
Rowing

योगी सरकार रामगढ़ताल को बनाएगी रोइंग के नेशनल कैम्प का ठिकाना

Posted by - June 17, 2023 0
गोरखपुर। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (Khelo India University Games) के अंतर्गत रोइंग (Rowing) प्रतियोगिता की शानदार सफलता के बाद रामगढ़ताल…