Lekhpal

यूपी लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा स्थगित, UPSSSC ने जारी की नई डेट

580 0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने लेखपाल भर्ती (UP Lekhpal ) का प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम बदल दिया है। लेखपाल भर्ती परीक्षा अब 24 जुलाई को कराई जाएगी। आयोग के परीक्षा नियंत्रक दिनेश ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

24 जुलाई को होगी लेखपाल भर्ती (UP Lekhpal Recruitment)

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, राजस्व लेखपाल मुख्य परीक्षा (UP Lekhpal Mains Exam) 19 जून 2022 को प्रस्तावित थी। लेकिन अब यह परीक्षा 24 जुलाई 2022 को आयोजित की जानी है। इसके अलावा सम्मलित प्रवर/ अवर वर्ग सहायक, पूर्ति निरीक्षक भर्ती मुख्य परीक्षा 29 जून 2022 को प्रस्तावित थी। लेकिन अपरिहार्य कारणों से परीक्षा के समय में बदलाव किया गया है, परीक्षा अब 17 जुलाई को आयोजित की जाएगी।

UP Police SI Exam: धांधली में गिरफ्तार 57 अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया से बाहर

दरअसल, प्रदेश में लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा के लिए 247667 उम्मीदवारों को पात्र पाया गया है। जबकि लेखपाल भर्ती के लिए कुल 1390305 आवेदन दिए गए थे। लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा के लिए पीईटी में मिले स्कोर के आधार पर कैटेगरीवाइज 15 गुना अधिक उम्मीदवारों को अर्ह घोषित किया गया था। प्रदेश में लेखपाल के 8085 पदों पर भर्ती होनी है।

 

Related Post

Mahayogi Gorakhnath University

क्वेस्ट इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी मलेशिया से महायोगी गोरखनाथ विवि ने डिजिटली किया एमओयू

Posted by - October 25, 2024 0
गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय (Mahayogi Gorakhnath University) गोरखपुर एवं क्वेस्ट इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी मलेशिया (Quest International University Malaysia) के बीच शैक्षणिक…
School Chalo Abhiyan

बच्चों का रोली-टीका कर स्कूल चलो अभियान का प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा ने प्रारंभ किया

Posted by - July 1, 2024 0
लखनऊ। बच्चों को शिक्षा से जोड़कर उनके बेहतर भविष्य निर्माण को लेकर परिषदीय विद्यालयों में स्कूल चलो अभियान (School Chalo…