UP

यूपी ने पूरा किया लक्ष, 15 करोड़ टीकाकरण करने वाला बना पहला राज्य

617 0

लखनऊ: योगी सरकार (Yogi government) की ओर से टीकाकरण (Vaccination) को लेकर जो लक्ष्य निर्धारित किया गया था उस लक्ष्य के करीब उत्तर प्रदेश तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। जून माह की शुरुआत में ही उत्तर प्रदेश ने टीकाकरण (Vaccination) में बड़ी उपलब्धि हासिल की है जिसके तहत यूपी के 15 करोड़ लोगों को टीके का कवच पूरी तौर पर मिल चुका है। यूपी (UP) पहला ऐसा राज्य है जिसमें 15 करोड़ लोगों को दोनों डोज इतने कम समय में दी है।

सबसे अधिक आबादी वाले राज्य ने अब तक लोगों को 32.76 करोड़ से अधिक डोज दिए जा चुके हैं। राज्य ने योग्य वयस्क आबादी के सौ फीसदी को वैक्सीन की पहली खुराक भी दी चुकी है, जबकि राज्य में 92 प्रतिशत से अधिक आबादी को पूरी तरह से टीके की डोज दी जा चुकी है।

बत्तीस करोड़ खुराक देने वाला यूपी यूपी जल्‍द ही 33 करोड़ टीके की डोज देने वाला पहला राज्‍य होगा। ट्रि‍पल फोर की रणनीति के तहत यूपी ने कम समय में न सिर्फ संक्रमण पर काबू पाया बल्कि कोरोना के नए वेरिएंट के प्रसार को भी रोकने में सक्षम रहा। एग्रेसिव टेस्टिंग, ट्रेसिंग, त्वरित ट्रीटमेंट और तेज टीकाकरण की नीति के अच्छे परिणाम देखने को मिले हैं। जिसके चलते यूपी के कोविड प्रबंधन की आज विभिन्न वैश्विक संस्थाएं सराहना कर रही हैं।

पिछले 24 घंटे में कोरोना के बढ़े नए मामले, 5 संक्रमितों की मौत

प्रदेश में अब तक लगभग 31.52 लाख दी जा चुकी बूस्टर डोज

प्रदेशवासियों को अतिरिक्त सुरक्षा कवच देने के उद्देश्य से योगी सरकार ने 10 जनवरी से बूस्टर शॉट्स देना शुरू किया था। राज्य में अब तक लगभग 31.52 लाख बूस्टर डोज दी जा चुकी हैं।

Air India ने अपने कर्मचारियों को दिया VRS का ऑप्शन, रिटायरमेंट पर मिलेगा एकमुश्त पैसा

Related Post

CM Yogi

दंगा मुक्त यूपी में पूरी ईमानदारी से हो रहा है काम: योगी

Posted by - September 9, 2022 0
जौनपुर। उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शुक्रवार को जौनपुर में एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने यहां…
Braille Library

4000 ब्रेल पुस्तकों के साथ यूपी के पहले राज्य विवि में खुला ब्रेल पुस्तकालय

Posted by - January 4, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की समावेशी शिक्षा और दिव्यांग सशक्तिकरण की नीति को धरातल पर उतारते हुए डॉ. शकुंतला मिश्रा…
Maha Kumbh

महाकुम्भ में समाज कल्याण विभाग की पहल, 95 वृद्धजनों को संगम में कराया पावन स्नान

Posted by - February 11, 2025 0
महाकुम्भ नगर। योगी सरकार समाज के हर वर्ग की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान को प्राथमिकता दे रही है। इसी क्रम…