Dairy

डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा देगी यूपी सरकार, पीपीपी मॉडल पर खोली जाएंगी डेयरी इकाइयां

626 0

लखनऊ। डेयरी क्षेत्र (dairy sector) में रोजगार और राजस्व की व्यापक संभावनाएं देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के माध्यम से डेयरी इकाइयां खोलने की योजना बना रही है।

योगी (Yogi) ने शनिवार को एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य के डेयरी क्षेत्र (dairy sector)  को मजबूत करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। प्रदेश में पीपीपी मॉडल पर डेयरी इकाइयां (dairy sector) खोली जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि डेयरी क्षेत्र (dairy sector) में अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने के लिए योजनाबद्ध प्रयास करें।

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि सरकार यहां सार्वजनिक-निजी भागीदारी मॉडल के तहत डेयरी क्षेत्र (dairy sector) में काम करने की इच्छुक कंपनियों को पूरा सहयोग देगी।

सरकार के इस कदम से किसानों को फसल की खेती के साथ-साथ डेयरी व्यवसाय में भी मदद मिलेगी। नई डेयरी इकाइयां खुलने से सरकार को राजस्व भी मिलेगा।

पशुपालन विभाग के कामकाज में व्यापक सुधार की आवश्यकता पर बल देते हुए मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने निर्देश दिए कि विभाग के सरकारी अधिकारियों को नोडल अधिकारी के रूप में जिलों में भेजा जाए। उन्हें गौशालाओं में अधिकतम सुविधाएं और जिलों में ‘भूसा’ बैंक या चारा बैंक सुनिश्चित करने पर बल दिया।

प्रदेश के सभी परिवारों का बनेगा कार्ड : योगी

उन्होंने कहा कि गौ तस्करी जैसे जघन्य अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

सरकार  के अनुसार डेयरी क्षेत्र (dairy sector) और पशुपालन किसानों (animal husbandry farmers) की स्थिति को बेहतरी के लिए बदलने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। इससे गांव में गरीबी और असमानता कम होगी और गरीब ग्रामीण परिवारों को पोषण भी उपलब्ध होगा।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि पशुपालन राज्य के छोटे किसानों के लिए अतिरिक्त आय का एक बड़ा स्रोत बन सकता है और उद्यमिता में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का भी एक शानदार तरीका है।

Related Post

CM Yogi

पीएम मोदी को वाराणसी में मिले मत इतने ज्यादा हों कि पूरा देश गर्व करे: सीएम योगी

Posted by - April 3, 2024 0
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को रोहनिया स्थित भाजपा कार्यालय में वाराणसी लोकसभा चुनाव संचालन समिति की…
yogi

वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लिए यूपी के 762 नगरों के विकास पर योगी सरकार का फोकस

Posted by - October 4, 2023 0
लखनऊ। यूपी को अगले पांच साल में वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था वाला राज्य बनाने में जुटी योगी सरकार (Yogi…
JP Nadda

बीजेपी के क्षेत्रीय कार्यालय का जेपी नड्डा ने किया लोकार्पण

Posted by - June 10, 2022 0
गोरखपुर: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने शुक्रवार को गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय का लोकार्पण…

CM Yogi ने की राज्यपाल से मुलाकात

Posted by - May 28, 2021 0
उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल के विस्तार की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बृहस्पतिवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल…