Transfer

यूपी सरकार ने किया 10 IAS अफसरों का ट्रांसफर, 6 जिलों के DM बदले गए

542 0

लखनऊ। यूपी के आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए सूबे की योगी सरकार ताबड़तोड़ प्रशासनिक अफसरों के तबादले कर रही है। वहीं, एक बार फिर बुधवार आधी रात को 10 IAS अफसरों के तबादले कर दिए। साथ ही, अमेठी, मऊ, हमीरपुर समेत 6 जिलों के जिलाधिकारियों को भी बदल दिया। आलोक सिंह अपर निदेशक सूडा को ललितपुर का नया डीएम बनाया गया है। इसी तरह डॉक्टर चंद्रभूषण त्रिपाठी डीएम हमीरपुर, अरुण कुमार डीएम मऊ, शेषमणि पांडेय अब डीएम अमेठी, महेंद्र बहादुर सिंह डीएम लखीमपुर और अविनाश कृष्ण सिंह को मैनपुरी का नया डीएम बनाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, इससे पहले मंगलवार को सरकार ने 12 IAS अफसरों के तबादले किए थे। कानपुर और आगरा के IG रेंज का भी तबादला किया गया। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे प्रशांत कुमार को IG कानपुर रेंज बनाया गया है। वहीं केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे नचिकेता झा को IG आगरा रेंज की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि मोहित अग्रवाल को IG रेंज कानपुर से हटाते हुए IG टेक्निकल सर्विसेज लखनऊ बनाया गया है।

गौरतलब है कि, उधर नवीन अरोड़ा को आईजी बजट पुलिस मुख्यालय लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा योगेश सिंह कमांडेंट 25वीं वाहिनी पीएसी रायबरेली, डॉ अरविंद भूषण पांडेय को एसपी टेक्निकल सर्विसेज लखनऊ, संजय सिंह कमांडेंट द्वितीय वाहिनी पीएसी सीतापुर, कल्पना सक्सेना कमांडेंट 45वीं पीएसी गाजियाबाद, राहुल यादवेंद्र एसपी पुलिस मुख्यालय लखनऊ, राजेश कुमार सक्सेना कमांडेंट आठवीं पीएसी बरेली, भारती सिंह कमांडेंट 49वीं पीएसी नोएडा, विकास कुमार वैद्य कमांडेंट 37वीं पीएसी कानपुर नगर बनाया गया है।

Related Post

CM Yogi presented a pink enamelled replica of the Shri Ram Temple to PM Modi.

सीएम योगी ने प्रधानमंत्री मोदी को भेंट की गुलाबी मीनाकारी की श्रीराम मंदिर अनुकृति

Posted by - January 5, 2026 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को गुलाबी मीनाकारी से निर्मित…
GBC

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए अयोध्या में निवेशकों में दिख रहा उत्साह

Posted by - June 24, 2023 0
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  की अगुवाई में यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) के सफल आयोजन के बाद अब…
AK Sharma

‘एक पेड़ मां के नाम’ का भाव सभी को अपनी मां एवं प्रकृति के प्रति कराता है जिम्मेदारी का एहसास: एके शर्मा

Posted by - July 9, 2025 0
लखनऊ: प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने अपने प्रभार जनपद जौनपुर के ग्राम कम्बरपुर,…